फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Divyang artists made everyone happy by performing

दिव्यांग कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा

Mon, 06 Jan 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Divyang artists made everyone happy by performing
चंडीगढ़। टैगोर थियेटर में रविवार को पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ ने उत्तराखंड की दिव्यांग प्रतिभाओं के उत्थान एवं कल्याणार्थ सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘उड़ान हौसलों की’ का आयोजन किया। इस अवसर पर गढ़वाल सभा के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की सुदूर पहाड़ियों एवं दूरदराज के क्षेत्रों में गुमनामी की जिंदगी व्यतीत करने वाले दिव्यांग कलाकारों को पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ द्वारा एक भव्य मंच प्रदान किया गया। इस दौरान दिव्यांग कलाकारों ने अपनी कला एवं हुनर के प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पहुंचे हुए दर्शक इन दिव्यांग कलाकारों की कला एवं हुनर को देखकर चकित रह गए। दर्शक इन कलाकारों को हौसला बढ़ाने के लिए खड़े होकर तालियां बजाते रहे। बड़ी संख्या में पहुंची हुई दर्शकों की भीड़ को देखकर दिव्यांग कलाकारों के हौसले भी बुलंदियों पर थे। इस मंच के माध्यम से चंडीगढ़ में लोगों ने पहली बार दिव्यांग कलाकारों की कला और हुनर को देखकर पौड़ी गढ़वाल एकता मंच चंडीगढ़ की इस पहल को लेकर प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में गीतकार संगीतकार एवं नृत्य करने वाले सभी लोग दिव्यांगजन ही थे। कार्यक्रम में उत्तराखंड की दिव्यांग गायिका कल्पना चौहान ने अपने लोकगीतों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य गायक कलाकारों में अंजली कुमारी, सुधीर ग्वाडी, धन सिंह कोरंगा, निर्मल कुमार, (संगीतकार) राजेंद्र चौहान, विजय बिष्ट, मुकेश कुमार, सतीश, सुरेंद्र कमांडर, प्रवीण नेगी, (नृत्य कार) निर्मला अधिकारी, प्रेमा विश्वास, रेखा मेहता, नीलिमा रॉय, तान्या अनुदा शामिल थे।
संस्था के मीडिया प्रभारी अजित सिंह रावत ने बताया कि ट्राइसिटी चंडीगढ़ में दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ किसी भी संस्था द्वारा कराए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग कलाकारों द्वारा प्रदर्शित यह अपनी तरह का पहला सांस्कृतिक कार्यक्रम है।

कार्यक्रम के अंत में पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के पदाधिकारियों देवेंद्र रावत, महेंद्र रावत, धीरेंद्र मोहन नेगी, अजित रावत, पदमेंद्र रावत, दयानंद बड़थ्वाल, रंजीत रावत, दिनेश बिष्ट, संजय जख्मोला, रतन सिंह, विजय सिंह, दिलबर सिंह, पुष्कर गुसाईं, अमर सिंह, सोम प्रकाश, अरविंद सिंह, ने कार्यक्रम में पहुंचे हुए सभी दिव्यांग कलाकारों, अतिथियों, एवं गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed