फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District court lawyers will sit on strike with High Court Bar Association

हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन के साथ हड़ताल पर बैठेंगे जिला अदालत के वकील

Sun, 27 Dec 2020 12:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
District court lawyers will sit on strike with High Court Bar Association
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। कोरोना के कारण बंद पड़ी अदालतों को खोलने के लिए चार जनवरी से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन हड़ताल करने जा रही है। जिला अदालत के वकीलों ने भी बार एसोसिएशन का समर्थन दिया है। जिला अदालत की बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भाग सिंह सुहाग ने कहा कि वह हाईकोर्ट की बार एसोसिएशन के साथ हैं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द इस मामले को लेकर मीटिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें तय किया जाएगा कि वह हाईकोर्ट में बैठेंगे या फिर सेक्टर-43 जिला अदालत परिसर में। उन्होंने कहा कि अभी अदालत बंद हुए काफी समय हो चुका है। इसके कारण जिला अदालत के वकील आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कई वकील ऐसे हैं, जिनके पास वकालत के अलावा आय का कोई साधन नहीं है। उनमें कई महिला वकील भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा शहर खोल दिया गया है तो अदालतें बंद रखने का कोई मतलब नहीं रह जाता है इसलिए अब अदालतों को खोलने के लिए संघर्ष को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed