{"_id":"585abe134f1c1b8e03e3a314","slug":"district-bar-association-elections-today-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आज, देखिए कौन-कौन मैदान में?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आज, देखिए कौन-कौन मैदान में?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार एसोसिएशन के 17 पदाधिकारियों के चुनाव के लिए वीरवार सुबह 9:30 बजे से जिला अदालत में मतदान शुरू हो जाएगा। शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा। वोटों की गिनती के बाद रात 9 बजे तक सभी पदों के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। बार एसोसिएशन में 2202 एडवोकेट रजिस्टर्ड हैं, जिन्हें वोटिंग का अधिकार है।
प्रधान पद के एडवोकेट मलकीत सिंह जंडियाला, रविंदर सिंह और शंकर गुप्ता के बीच टक्कर है। बुधवार को पूरा कोर्ट परिसर उम्मीदवारों के पोस्टरों से अटा पड़ा था। उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के लिए वकीलों को रिझाने में जुटे थे।
सेक्रेटरी पद के लिए चार उम्मीदवारों में मुकाबला है। इनमें एडवोकेट कपिल मित्तल, सुनील नारंग, नीरज हंस और शिव मूर्ति यादव शामिल हैं। वहीं वाइस प्रेसिडेंट के लिए भी चार उम्मीदवार एडवोकेट परमिंदर सिंह, एडवोकेट विपिन नेगी, एडवोकेट शंकर गुप्ता और सतिंदर बसिया चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग अफसर करम सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं।