Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute over asking for bullets, couple injured in fight, six named

Chandigarh News: बुलेट मांगने पर विवाद, मारपीट में दंपति घायल, छह नामजद

Thu, 30 Nov 2023 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Dispute over asking for bullets, couple injured in fight, six named
मोहाली। प्रीत एनक्लेव में बुलेट मोटरसाइकिल को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। झगड़े में महिला समेत दो लोगों को मामूली चोटें आईं। शिकायत पर सिटी खरड़ थाना पुलिस ने छह लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान धीरज, शारदा, अजय चौहान, विशाल, सोनू और विशाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रमोद सिंह निवासी आनंद नगर खरड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 नवंबर को वह पत्नी मनदीप कौर के साथ माता-पिता के घर प्रीत एनक्लेव आए थे। उनके पिता की बुलेट मोटरसाइकिल काफी समय से उनके भाई धीरज की पत्नी काजल के भाई के पास था। पिता ने बहू काजल को कहा कि उसका भाई काफी समय से उनकी बुलेट लेकर गया है और अब तक नहीं दिया। आरोप के मुताबिक, यह बात सुनकर काजल भड़क गई अैर बदतमीजी करने लगी।
विज्ञापन

काजल ने अपने भाई विशाल और अजय चौहान को फोन कर बुलाया। दोनों अपने दो दोस्तों विशाल और सोनू के साथ उनके घर पहुंचे और आते ही उन पर भड़क गए और झगड़ा करने लगे। शिकायतकर्ता ने पिता को छुड़ाने की कोशिश की तो धीरज और अजय ने उन्हें धक्का मारकर नीचे गिरा दिया और मारपीट करने लगे। जब शिकायतकर्ता की पत्नी मनदीप कौर उन्हें छुड़ाने आई तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके नाक पर चोट लग गई और खून बहने लगा। उक्त सभी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। फिलहाल वह और उनकी पत्नी मनदीप सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed