फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute between two parties for possession of Gurdwara Sahib

Chandigarh News: गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे के लिए दो पक्षों में विवाद

Mon, 03 Nov 2025 08:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties for possession of Gurdwara Sahib
-पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शांत किया मामला
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा मजीठा के गांव रुमाणा चक्क में गुरुद्वारा साहिब पर कब्जे के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। तीस से अधिक लोग गुरुद्वारा परिसर में जबरदस्ती घुसे और कब्जे का प्रयास किया। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सतिंदर सिंह और संगत ने उनका विरोध किया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया। तनाव को देखते हुए तहसीलदार बेअंत सिंह भी मौके पर पहुंचे।ग्रंथी सतिंदर सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कहा कि कुछ लोग बाबा भगवान सिंह जालंधर वाले के इशारे पर गुरुद्वारे पर नाजायज कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव की संगत ने उनकी इस कोशिश को नाकाम किया।
दूसरे पक्ष का कहना है कि बाबा दीदार सिंह की मृत्यु के बाद यह गुरुद्वारा बाबा भगवान सिंह के नाम पर चला गया था। उनका कहना है कि वे संगत की मदद से गुरुद्वारे का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं लेकिन ग्रंथी सतिंदर सिंह और उनके साथी इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने संगत की सलाह से तय किया है कि अब गांव वाले ही निर्माण सेवा निभाएंगे। उनका दावा है कि वे कब्जे के नीयत से नहीं बल्कि गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन

डीएसपी इंद्रजीत सिंह के अनुसार दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद माहौल को शांत कराया गया है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से गुरुद्वारा से संबंधित माल रिकाॅर्ड की जांच की जा रही है। इसके बाद ही यह तय होगा कि गुरुद्वारा की मलकीयत किस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed