{"_id":"590b88564f1c1b8a1b8b4577","slug":"dispute-between-student-and-professor-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडमिट कार्ड को लेकर मारपीट, प्रोफेसर ने कहा- छात्र ने पार्किंग में गिराकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडमिट कार्ड को लेकर मारपीट, प्रोफेसर ने कहा- छात्र ने पार्किंग में गिराकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर 3 पुलिस स्टेशन शिकायत लेकर पहुंचे पुनित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़ के डीएवी-10 में वीरवार को एडमिट कार्ड विवाद में प्रोफेसर और बीसीए एक छात्र के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने छाद्घ को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया। इस मामले में प्रोफेसर और स्टूडेंट के पेरेंट्स दोनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी।
जीरकपुर निवासी बीसीए अंतिम वर्ष का छात्र रिषभ के पिता राजकुमार ने प्रोफेसर पुनीत चढ्ढा के खिलाफ दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा डीएवी-10 में पढ़ता है। 2 दिन में उसकी परीक्षा शुरू होनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोफेसर चढ्ढा बीते चार दिनों से रिषभ को एडमिट कार्ड के लिए चक्कर कटवा रहे है।
आरोप है कि वीरवार को रिषभ को बुलाकर प्रोफेसर ने करीब 30 मिनट बैठाकर रखा और बाद में अगले दिन आकर ले जाने की बात कही। राजकुमार ने बताया कि एडमिट कार्ड बार-बार मांगने पर प्रोफेसर चढ्ढा भड़क गए और उन्होंने बेरहमी से रिषभ की धुनाई कर दी।
विज्ञापन
उधर, प्रोफेसर चढ्ढा ने आरोप लगाया कि रिषभ को उन्होंने कभी बुलाया ही नहीं था। उन्होंने बताया कि वीरवार रिषभ ने आकर पूछा तो उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड देने वाला क्लर्क छुट्टी पर है, शुक्रवार सुबह आकर ले जाना। इसके बाद स्टूडेंट प्रिंसिपल ऑफिस में गया और वह पार्किंग में अपने कार में पहुंचे। आरोप लगाया कि इसी बीच स्टूडेंट और उसने एक दोस्त ने उनकी पार्किंग में पिटाई कर दी।