{"_id":"6ae112c7d0774166b507ccb3","slug":"dispute-among-congress-leaders-allegation-of-a-slap-being-delivered-outside-the-state-presidents-room-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1161062-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांग्रेस नेताओं में विवाद, प्रदेश अध्यक्ष के कमरे के बाहर थप्पड़ मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांग्रेस नेताओं में विवाद, प्रदेश अध्यक्ष के कमरे के बाहर थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कांग्रेस के दो नेताओं के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोनों नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। आरोप है कि इसी दौरान एक नेता ने दूसरे को परगट सिंह के कमरे के बाहर थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
घटना के बाद कुछ लोग शिकायत देने के लिए सेक्टर-11 थाने पहुंचे। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद के कारणों का पता लगा रही है।
शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी सेंट्रल एसपीएस सोंधी ने बताया कि लड़ाई-झगड़े की शिकायत देने के लिए कुछ लोग थाने पहुंचे हैं। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में केस दर्ज होने या किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।