फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disput in pathankot, 4 injoured

आपसी झगड़े के बाद परिवार पर जानलेवा हमला, डेरे को किया आग के हवाले

Thu, 25 May 2017 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 25 May 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
 disput in pathankot, 4 injoured
जालकर राख हुई गुज्जरों की डेरे की खोली - फोटो : अमर उजाला
आपसी झगड़े का विवाद इतना बढ़ गया, कि परिवार पर लोगों ने जानलेवा हमला कर डाला। महिलाएं एक डेरे में छिप गईं तो उसे भी फूंक दिया गया। घटना पठानकोट की है, आपसी झगड़े को लेकर मंगलवार देर रात एक गुट ने शाहपुरकंडी क्षेत्र के नजदीक स्थित गुज्जर डेरे के एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, फिर बंद खोली में आग लगा कर भाग गए। 
विज्ञापन


हमलावरों से बचने के लिए महिलाएं खोली में छिपी हुईं थीं। किसी तरह बाहर निकलकर उन्होंने महिलाओं ने अपनी जान बचाई। हमले में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं।  पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमला दीनानगर में रह रहे गुज्जरों के एक गुट ने किया। 
विज्ञापन


हमलावरों के पास तेजधार हथियार भी थे। हमलावरों ने पहले उनसे मारपीट की, फिर खोली में तोड़फ़ोड़ भी की। हमलावरों से डर कर परिवार की महिलाएं खोली में छिप गईं तो हमलावरों ने बंद खोली को ही आग लगा दी। हमलावरों से पीड़ित पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने लगाए कई आरोप, पुलिस को दी शिकायत

 disput in pathankot, 4 injoured
घायलों से मिलने जाते विधायक अमित मंटू - फोटो : अमर उजाला
पीड़ितों की शिकायत पर थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान फजलदीन (65) उसके बेटे आलमदीन (36), शेरू (29) तथा तेजअली (22) के रूप में हुई है। घायल फजलदीन ने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे 20-25 लोगों (गुज्जरों) के एक गुट ने उन पर हमला कर दिया। 

 घायलों ने आरोप लगाया कि हमलावर उनके घर से गहने भी उठा ले गए हैं और हमलावरों की ओर से लगाई गई आग से भी उनका काफी नुकसान हुआ है। घायल परिवार ने इस संबंध में शिकायत थाना शाहपुरकंडी की पुलिस को दे दी है। 

थाना प्रभारी किशन चंद ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर गुज्जरों पर हुए हमले के बाद कांग्रेसी नेता अमित मंटू ने सिविल अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। अमित मंटू ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed