Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Display boards will be installed in cow shelters to provide daily information on fodder.

Chandigarh News: गोशालाओं में चारे की रोजाना जानकारी के लिए लगेगी डिस्प्ले बोर्ड

Fri, 16 Jan 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Display boards will be installed in cow shelters to provide daily information on fodder.
चंडीगढ़। गोशालाओं में व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने वीरवार को रायपुर कलां स्थित गोशालाओं एवं एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और औद्योगिक क्षेत्र के दो गोशालाओं का दौरा किया। दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गोशालाओं में हरे और सूखे चारे की रोजाना उपलब्धता और खपत की जानकारी दर्शाने के लिए अलग डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं। इससे स्पष्ट रहेगा कि चारे की कितनी मात्रा आ रही है और कितना उपयोग किया जा रहा है। इससे निगरानी आसान हो सकेगी। उन्होंने शेल्टर व्यवस्था स्वच्छता स्वच्छ पेयजल पशु चिकित्सा सेवाओं अपशिष्ट प्रबंधन और समग्र रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने गोशालाओं में गतिविधियों और रखरखाव पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश भी दिए। गोशालाओं को हर समय साफ और व्यवस्थित रख के लिए भी कहा। मुख्य सचिव ने शेल्टर व्यवस्था स्वच्छता स्वच्छ पेयजल पशु चिकित्सा सेवाओं अपशिष्ट प्रबंधन और समग्र रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गोशाला परिसरों में जहां जमीन असमतल है वहां उचित ढलान के साथ समतलीकरण किया जाए ताकि पानी की निकासी ठीक बनी रहे और सफाई बनाए रखने में दिक्कत न हो। इस दौरान गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ नगर निगम आयुक्त अमित कुमार और पशुपालन विभाग सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की गोशालाओं में रखी हैं करीब 1000 गायें
मुख्य सचिव ने बताया कि वर्तमान में चंडीगढ़ की गोशालाओं में करीब एक हजार गायें रखी गई हैं और उनके आवास चारे और पेयजल की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से बंद पड़ा इंसीनरेटर जल्द दुरुस्त कर चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article