{"_id":"694073ad4f9677fbb504ca67","slug":"display-boards-near-public-bike-sharing-systems-will-be-handed-over-to-the-municipal-corporation-chandigarh-news-c-16-pkl1091-898117-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पब्लिक बाइक-शेयरिंग सिस्टम के पास लगे डिस्प्ले बोर्ड नगर निगम को होंगे हैंडओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पब्लिक बाइक-शेयरिंग सिस्टम के पास लगे डिस्प्ले बोर्ड नगर निगम को होंगे हैंडओवर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में पब्लिक बाइक-शेयरिंग स्टेशनों के पास लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड अब नगर निगम चंडीगढ़ के अधीन होंगे। इस दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण में 62 स्थानों पर लगे डिस्प्ले बोर्ड नगर निगम को हैंडओवर किए जाएंगे जबकि आने वाले समय में 300 से अधिक स्थान निगम के नियंत्रण में लाने की योजना है। वर्तमान में शहर में करीब 350 से ज्यादा जगहों पर ऐसे डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक अब तक इन डिस्प्ले बोर्डों के रखरखाव और विज्ञापनों से होने वाली आय एक निजी एजेंसी के पास थी। हैंडओवर के बाद नगर निगम स्तर पर पूरे प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी। इसके लिए एक विशेष बैठक में अब तक हुए कार्यों, शर्तों और मानकों की विस्तृत जांच की जाएगी। यदि एजेंसी की ओर से सभी नियमों का पालन सही पाया गया तो भविष्य में इन डिस्प्ले बोर्डों से होने वाली पूरी विज्ञापन आय नगर निगम के खाते में जाएगी।
विज्ञापन
मेयर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि नगर निगम ने अगले तीन वर्षों में प्रचार माध्यमों से करीब 50 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य तय किया है। पब्लिक बाइक-शेयरिंग स्टेशनों के पास लगे डिस्प्ले बोर्ड इस योजना का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि सभी डिस्प्ले बोर्डों की सूची मंगाई गई है और जल्द ही प्रचार नीति को लेकर बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन