फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispensary, congress, chandigarh congress, mayor arun sood, mp kirron kher, chandigarh

सेक्टर 39 में डिस्पेंसरी नहीं, कांग्रेसियों ने सांसद-मेयर को कोसा

Fri, 01 Apr 2016 03:55 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Apr 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
dispensary, congress, chandigarh congress, mayor arun sood, mp kirron kher, chandigarh
चंडीगढ़ कांग्रेस नेता प्रदीप छाबड़ा - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में नई डिस्पेंसरी के निर्माण का प्रस्ताव आने के बावजूद पास न होने पर कांग्रेसी नेताओं ने सांसद किरण खेर और मेयर अरुण सूद की कड़ी आलोचना की है। यहां जारी एक बयान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामपाल शर्मा, पवन शर्मा, डीडी जिंदल, एसएम खान, चमनलाल शर्मा, अमरजीत सिंह सेठी बलविंदर चीमा, सुभाष कटारिया,हाकम सरहदी और बलराज सिंह ने कहा है कि भाजपा भेदभाव की राजनीति कर रही है और अरूण सूद सिर्फ भाजपा के मेयर बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि 30 मार्च को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को लाने और पास करवाने के लिए मेयर को घेर कर काफी हंगामा भी किया था। कांग्रेस का कहना है कि इस डिस्पेंसरी के लिए स्थानीय पार्षद रावत ने मेहनत करके एजेंडा को तैयार कराया और प्रशासन के कई विभागों से अनुमति हासिल की लेकिन मेयर ने ओछी राजनीति करके इस एजेंडा को रोक दिया। उन्होंने कहा कि शहर की जनता मेयर की करतूत को देख रही है और आने वाले चुनाव में भाजपा को सबक सिखाकर बदला लेगी।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि जिस आधार पर एजेंडा को रद कराया गया उसका कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार टैक्सों की सरकार बन चुकी है और लोगों पर एक के बाद क तरह के टैक्स लगाए जा रहे हैं और जो  कांग्रेसी पार्षद अपने वार्ड में विकास करा रहे हैं वह भाजपा और मेयर अरूण सूद को बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो डिस्पेंसरी बनना है उसमें किसी पार्टी का नहीं बल्कि शहर के लोगों का फायदा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीए के कार्यकाल के दौरान शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को प्रथिकमता दी गयी थी और पवन बंसल के प्रयास से बजट में विशेष प्रावधान किया जाता रहा है बीजेपी सांसद किरण खेर को चाहिए कि अरुण सूद और दूसरे बीजेपी पार्षदों को विकास कार्यो को न रोकने की नसीहत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed