{"_id":"58b7ea3e4f1c1b7735830715","slug":"discussion-on-gurmehar-kaur-controversy-in-haryana-assembly-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में गूंजा गुरमेहर कौर विवाद, BJP और इनेलो में हुई तीखी तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में गूंजा गुरमेहर कौर विवाद, BJP और इनेलो में हुई तीखी तकरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़(पंजाब)
Updated Thu, 02 Mar 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा बजट सेशन 2017
हरियाणा विधानसभा के बजट सेशन में गुरमेहर कौर को लेकर चल रहा विवाद गूंजा। इसे लेकर इनेलो और भाजपा में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने भी इस विवाद में इनेलो का साथ दिया। दोनों विपक्षी दलों ने मिलकर मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा।
दरअसल, शून्य काल में मामला उठाते हुए इनेलो विधायक जसविंद संधू ने खेल मंत्री अनिल विज से माफी मांगने को कहा। इनेलो ने मुद्दे पर गिए मंत्री विज के ट्वीट को आपत्तिजनक बताया। साथ ही इनेलो विधायकों ने गुरमेहर कौर का समर्थन किया। इसके बाद हंगामा हो गया।
इनेलो विधायक विरोधी नारेबाजी करने लगे। सरकार और दोनों विपक्षी दलों के नेताओं के बीच तीखी कहासुनी हुई। इस बीच विज ने इनेलो विधायकों को देशद्रोही कह दिया। साथ ही कहा कि मैं अपने ट्वीट पर कायम हूं और रहूंगा। जो लोग गुरमेहर का समर्थन करते हैं, वे देशद्रोही हैं। इसके बाद भाजपा विधायकों ने वंदे मातरम के नारे लगाए और इनेलो विधायकों ने शेम शेम के नारे लगाए।