{"_id":"693f1fd4afc2eab3140699ea","slug":"discussion-on-emerging-technologies-pu-vice-chancellors-conversation-with-dr-vijay-p-bhatkar-chandigarh-news-c-16-pkl1049-897227-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उभरती तकनीकों पर मंथन, पीयू की कुलपति का डॉ. विजय पी. भटकर से संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उभरती तकनीकों पर मंथन, पीयू की कुलपति का डॉ. विजय पी. भटकर से संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू में उभरती तकनीकों और नवाचार को लेकर रविवार को एक महत्वपूर्ण संवाद आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. रेनू विग और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. सुखविंदर सिंह ने कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी के शिक्षकों के साथ प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. विजय पी. भटकर से विचार-विमर्श किया।
चर्चा के दौरान कंप्यूटर साइंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की अकादमिक रैंकिंग सुधारने की रणनीतियों पर विचार किया गया। कुलपति प्रो. रेनू विग ने 73वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता के लिए डॉ. भटकर का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे संवाद शिक्षकों और छात्रों को प्रेरणा देते हैं। पीयू ने डॉ. भटकर को विज्ञान और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया।