फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disable Boy Jumped in Well to Save Lady

बेमिसालः लोग महिला को बचाने का तरीका सोचते रहे, दिव्यांग ने छलांग लगा दी

Tue, 18 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 18 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
Disable Boy Jumped in Well to Save Lady
drowned
लोग कुंए में गिरी महिला को बचाने का तरीका सोचते रह गए और एक दिव्यांग ने बहादुरी दिखाते हुए उसे बचाने को छलांग लगा दी। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका, लेकिन सभी ने उसके इस प्रयास की खूब तारीफ की। घटना हरियाणा के पानीपत की है।
विज्ञापन


डिस्पोजल कुएं में एक महिला ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे छलांग लगा दी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी महिला को बचाने के लिए कुएं में नहीं उतरा। इस बीच वहां से गुजर रहे दिव्यांग को इसकी जानकारी हुई तो उसने बिना देर किये कुएं में छलांग लगा दी। बाद में लोगों ने दोनों को बाहर निकला।
विज्ञापन


महिला को हालत खराब होने की वजह से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। रिहायशी क्षेत्र में खुले कुएं की तरफ संबंधित विभाग का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई करने की बजाय क्षेत्र विवाद में उलझी रही

Disable Boy Jumped in Well to Save Lady
Drowned
वहीं, पुलिस भी कार्रवाई करने के बजाय काफी देर तक क्षेत्र विवाद में उलझी रही। देवी मंदिर के सामने जन स्वास्थ्य विभाग का डिस्पोजल कुआं है। इसके पास दोपहर में एक महिला पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला कुछ देर कुएं के पास टहलती रही।

बाद में दीवार पर चढ़कर मोटर निकालने वाले स्थान से छलांग लगा दी। करीब 42 साल की महिला के छलांग लगाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोग महिला को बचाने के लिए रस्सी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दिव्यांग रतीराम पहुंच गया।

जब तक लोग कुछ समझ पाते रतीराम महिला को बचाने के लिए कुएं में कूद गया। कुएं की गहराई करीब 20 फीट बताई जा रही है। रतीराम ने बताया कि वह मूलरूप से शाहजहांपुर, यूपी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed