{"_id":"661454e9cc5ea629b70ee844","slug":"directorate-asked-for-report-of-jbt-teachers-in-blo-duty-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-393699-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बीएलओ ड्यूटी में जेबीटी शिक्षकों की निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बीएलओ ड्यूटी में जेबीटी शिक्षकों की निदेशालय ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीएलओ का कार्य देख रहे 2017 बैच के जेबीटी शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित शिक्षकों को तुरंत रिलीव करने के साथ ज्वाइनिंग भी करवाई जाए।
बता दें कि चुनाव आयोग की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद भी 2017 बैच के जेबीटी अध्यापकों के तबादले नहीं हो रहे हैं। हालांकि, निदेशालय रीलिविंग और ज्वाइनिंग के आदेश दे चुका है। लोकसभा चुनावों को लेकर जेबीटी अध्यापकों को बीएलओ की ड्यूटी दी गई है। इसलिए पूरा ब्योरा लेने के बाद इन अध्यापकों के तबादले किए जाएंगे।
मेवात कैडर के पीजीटी हिंदी के प्रमाणपत्रों की जांच कल
मेवात कैडर के पीजीटी हिंदी, केमिस्ट्री और राजनीतिक साइंस के प्रमाण-पत्रों की शिक्षा निदेशालय में जांच की जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से तीनों विषयों के पीजीटी की प्रमाण-पत्र जांच को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 10 अप्रैल को पीजीटी हिंदी के उम्मीदवारों के योग्यता प्रमाण-पत्रों का सत्यापन होगा। उम्मीदवारों को अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ स्वयं सत्यापित कॉपी भी साथ लानी होगी। इसके साथ ही पीजीटी राजनीतिक साइंस और केमिस्ट्री के चयनित उम्मीदवारों की योग्यता प्रमाण-पत्रों का सत्यापन 9 अप्रैल को होगा।