{"_id":"5b8d563d42c79246773ebf41","slug":"direct-flights-start-from-amritsar-to-bangkok-and-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूजः अमृतसर से अब थाईलैंड व गोवा के लिए सीधी फ्लाइट ,जानें पूरा शेड्यूल और किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूजः अमृतसर से अब थाईलैंड व गोवा के लिए सीधी फ्लाइट ,जानें पूरा शेड्यूल और किराया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
plane
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश घूमने का ख्याल आते ही पंजाबी मूल के लोगों के जेहन में सबसे पहले पेरिस, लंदन और न्यूयार्क जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल आते हैं, लेकिन वीजा नियमों की सख्ती के कारण पंजाबी लोगों की पहली पसंद थाईलैंड बन गया है। गत वर्ष सबसे अधिक पर्यटकों ने थाईलैंड की राजधानी बैंकाक को तरजीह दी। बैंकाक की लोकप्रियता चरम पर रही और 2 करोड़ 15 लाख पर्यटक कम से कम एक रात इस शहर में रुके।
बैंकाक के बाद लंदन पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह रही। लंदन में गत वर्ष 1 करोड़ 99 लाख, पैरिस में 1 करोड़ 80 लाख तथा न्यूयार्क में 1 करोड़ 80 लाख पर्यटक कम से कम एक रात ठहरे। पंजाब के लोगों का क्रेज देखकर अब लोग अमृतसर से सीधा बैंकाक की फ्लाइट ले सकेंगे।
स्पाइसजेट ने अमृतसर से बैंकाक और गोवा के बीच दो दैनिक उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। 06 नवंबर से शुरू होने जा रही इन फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। अमृतसर से बैंकॉक आने जाने का किराया 17,999 रुपये के करीब होगा जबकि अमृतसर से गोवा आने जाने का किराया 11,349 रुपये के करीब है।