फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Direct bus from Chandigarh for Maha Kumbh, all seats full till 27th

Chandigarh News: महाकुंभ के लिए चंडीगढ़ से सीधी बस, 27 तक सभी सीटें फुल

Fri, 24 Jan 2025 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Direct bus from Chandigarh for Maha Kumbh, all seats full till 27th
चंडीगढ़। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने वाले लोगों के लिए चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) ने सीधी एसी बस शुरू की है। यह बस रोजाना आईएसबीटी-17 से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। वीरवार को परिवहन सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने बस को हरी झंडी दिखाई। बस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। 27 जनवरी की बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन

प्रयागराज में आध्यात्मिक मेला महाकुंभ चल रहा है। यह 26 फरवरी तक चलेगा इसलिए चंडीगढ़ व आसपास के भक्तों के लिए आईएसबीटी-17 के काउंटर नंबर 26 से महाकुंभ के लिए बस सुविधा शुरू की गई है। यह बस चंडीगढ़ से दिल्ली, सिकंदराबाद और कानपुर होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। वीरवार को पहला दिन होने की वजह से बस में सीधे चंडीगढ़ से प्रयागराज के लिए एक सवारी थी, लेकिन अन्य जगहों के लिए जाने वाले सवारियों की संख्या काफी ज्यादा थी। परिवहन सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने कहा कि प्रयागराज के लिए इन दिनों ट्रेन में टिकट उपलब्ध नहीं है और फ्लाइट का किराया बहुत ज्यादा हो चुका है। लोगों को महाकुंभ में स्नान के लिए यह बस चलाई गई है। निदेशक प्रद्युमन सिंह ने कहा कि बस को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। 27 जनवरी तक के लिए बस की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सुबह पहुंचेगी प्रयागराज, शाम को वापसी
यह एसी बस है, जिसका एक साइड का किराया 1662 रुपये है। एक तरफ की यात्रा 919 किमी की है, जिसमें 19 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा। यह बस रोजाना आईएसबीटी-17 से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और प्रयागराज के नेहरू पार्क में अगले दिन सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के पास पूरा समय होगा कि वह स्नान कर लें। इसके बाद बस शाम 5 बजे रोजाना प्रयागराज के नेहरू पार्क से चंडीगढ़ के लिए चलेगी। यह बस चंडीगढ़ में अगले दिन आईएसबीटी पर 12:25 बजे पहुंचेगी। बस सेवा के लिए 25 फरवरी तक सीटों की ऑनलाइन बुकिंग https://ctuonline.chd.gov.in/ पर http://www.redbus in/और सीटीयू मुसाफिर मोबाइल एप पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या धाम, सालासर, खाटू श्याम के लिए भी चल रही बस
सीटीयू पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न गंतव्यों के लिए अपनी बस सेवाएं प्रदान कर रहा है। अयोध्या धाम, सालासर, खाटू श्याम, वृंदावन, हरिद्वार, कटरा, ज्वाला जी और चामुंडा देवी आदि जैसे विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवाएं चल रही हैं। सीटीयू की तरफ से अभी हाल ही में 60 नई बसें अपने बेड़े में शामिल की गई हैं। इसमें भी कई धार्मिक स्थलों व अन्य जगहों के लिए बसें शुरू की गई हैं, जिसमें चंडीगढ़ से तलवंडी साबो, पांवटा साहिब, बनभौरी माता व अन्य जगह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed