फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dimple Murder Case: Creamation of Dimple

डिंपल का हुआ संस्कार, आज SSP से मिलेंगे परिजन

Mon, 28 Jul 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Jul 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
Dimple Murder Case: Creamation of Dimple

सेक्टर-24 की बेटी डिपंल का शव रविवार सुबह अस्पताल से घर लाया गया। जिस समय शव घर लाया गया उस समय वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई। वहीं हर किसी के दिल में इस क्रूर हादसे के लिए पति के खिलाफ गुस्सा था। रविवार को डिंपल का भाई विकास और अन्य परिजन सुबह 10 बजे शव को लेने के लिए सेक्टर-16 अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन


वहां से परिजन शव लेकर सेक्टर-24 स्थित आवास पहुंचे। शव आवास पर पहुंचते ही वहां का गमगीन माहौल अचानक चीख पुकार में बदल गया। परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों समेत वहां मौजूद सभी लोगों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन


डिंपल के शव को देखकर हर कोई उसके पति कांस्टेबल आनंद को कोस रहा था। वहीं मां के शव को देखकर बच्चों का भी बुरा हाल था। नौ साल के बेटे कशिश ने ही रोते-रोते मां के शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस की मौजूदगी में ही शव को अस्पताल से अभिभावकों के घर लाया गया और यहां से सेक्टर-25 के श्मशान घाट ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पर फूटा बहन का गुस्सा

Dimple Murder Case: Creamation of Dimple

श्मशान घाट पर डिंपल की बहन आशू का गुस्सा डीएसपी आशीष कपूर पर फूटा। बहन ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से ही डिपंल की हत्या हुई है। अगर पहले हरकत में आ जाते तो आज उनकी बहन जिंदा होती। इस पर लोगों ने आशू को संभाला और डीएसपी को वहां से जाने के लिए कहा।

आज होगी एसएसपी के साथ बैठक

डिंपल के परिजनों और अन्य लोगों की सोमवार को 12 बजे एसएसपी के साथ बैठक होगी। वाल्मीकि समुदाय के नेता बलराज सिंह का कहना है कि एसएसपी से मांग की जाएगी कि डिंपल के बच्चों की पुलिस वेलफेयर बोर्ड से मदद की जाए। इसके साथ ही उन पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए, जिन्होंने डिंपल की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया था। मालूम हो कि एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल पहले ही डीएसपी जगबीर सिंह को इस मामले की जांच सौंप चुके हैं।

मैं डर के मारे करती रही कंपरोमाइज

Dimple Murder Case: Creamation of Dimple

सेक्टर-24 की पुलिस चौकी में चार जून को डिंपल द्वारा दी गई शिकायत में डिंपल ने अपना दर्द बयां किया था। डिंपल ने शिकायत में कहा था कि एक जून को वो मेरे साथ मार-पिटाई कर और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर घर से भाग गया है।

मुझे नहीं पता कि वह ड्यूटी पर है या कहां गया है। जब से मेरी शादी हुई है तब से लेकर आज तक मुझे शारीरिक और दिमागी तौर पर टार्चर किया जा रहा है।

मेरा हसबैंड सुधर जाए इसलिए मैं सब सहन करती रही। मगर इस पर कोई असर नहीं हुआ। इसने ही वुमन सेल में कंपरोमाइज करवाया। मैं उसके कहने और डर के मारे सारे कंपरोमाइज करती रही।

सेक्टर 24 थाना इंचार्ज को सस्पेंड किया जाए

Dimple Murder Case: Creamation of Dimple

कांस्टेबल पति द्वारा अस्पताल में कत्ल की गई डिंपल को पति शिकायत देने पर चंडीगढ़ पुलिस ने धमकाया था। डिंपल के परिजनों के अनुसार पति आनंद द्वारा पीटे जाने के बाद चार जून को वह सेक्टर-24 की चौकी में शिकायत देने गई थी तो वहां पुलिस कर्मियों ने उस पर उलटा केस दर्ज करने की धमकी दी थी।

गुस्साये परिजनों ने शनिवार को पोस्टमार्ट के बाद डिंपल का शव लेने से मना कर दिया। उन्होंने मांग की कि जब तक चौकी प्रभारी और सेक्टर-11 के थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया जाता वे शव को स्वीकार नहीं करेंगे।

मांग को लेकर उन्होंने जीएमएसएच-16 में सुबह से लेकर शाम कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया। कुछ देर के लिए अस्पताल के बाहर ट्रैफिक भी रोका। मामला बिगड़ता देख एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने परिजनों की शिकायत और आरोपों से जुड़े मामले की जांच डीएसपी क्राइम को सौंप दी।

शिकायत दी पर अफसरों ने ध्यान नहीं दिया

Dimple Murder Case: Creamation of Dimple

पुलिस के अनुसार पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले डिंपल और उसके परिजनों ने एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल को आनंद की शिकायत भी दी थी।

एसएसपी को दी शिकायत में पत्नी ने कहा था कि उसके पति की सर्विस रिवाल्वर वापस ले ली जाए। उसका पति उस पर कई बार रिवाल्वर तानकर धमकी दे चुका है और उसे पति से खतरा है।

इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डिंपल ने एसएसपी के साथ-साथ सेक्टर-11 पुलिस थाना और सेक्टर-24 पुलिस चौकी में भी शिकायत दर्ज करवाई थी।

एसएसपी ने शिकायत आगे वुमन सेल में जांच के लिए भेज दी थी। इससे पहले डिंपल और उसके परिजन जून में सेक्टर-24 और 11 पुलिस थाने में कांस्टेबल से रिवाल्वर वापस लेने की गुहार लगा चुके थे।

पहले भी तानी थी रिवाल्वर

Dimple Murder Case: Creamation of Dimple

अस्पताल के स्टाफ के अनुसार एक सप्ताह पहले भी आरोपी पति ने पत्नी के साथ अस्पताल में मारपीट की थी। उस समय भी अस्पताल के अंदर एक कमरे में डिपंल के सिर पर रिवाल्वर लगाकर धमकी दी थी।

आनंद का अफेयर था
डिंपल के पिता मामचंद ने बताया कि आनंद का किसी लड़की से अफेयर चल रहा था। इसलिए ही वह उनकी बेटी को पीटता था। पिछली बार पिटाई की जानकारी मिलने पर वह जब आनंद से इस बारे में पूछने गए तो उसने उन पर रिवाल्वर तान दी थी।

कांस्टेबलों की करतूत
•पिछले साल कांस्टेबल बसंत ने सेक्टर-17 में इंस्पेक्टर सुच्चा सिंह की हत्या कर दी थी।
•पिछले साल दिसंबर में खुड्डा लाहौरा में एक स्कूल छात्रा से गैंगरेप और छेड़छाड़ में पांच कांस्टेबल गिरफ्तार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed