फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'dilli wali zaalim girlfriend' actress prachi mishra interview

जानिए, 'दिल्ली वाली जालिम गलफ्रेंड' की खास खूबियां

Tue, 17 Mar 2015 04:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Mar 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
'dilli wali zaalim girlfriend' actress prachi mishra interview

न तो मैं जालिम हूं न मैटेरियलिस्टिक हूं। निजी जीवन में मैं साधारण हूं। यह कहना है बॉलीवुड स्टार प्राची मिश्रा का। वह सोमवार को चंडीगढ़ में थीं।

विज्ञापन


अपनी फिल्म ‘दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन के लिए वह चंडीगढ़ आईं थीं। बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली मिस इंडिया 2012 प्राची मिश्रा की यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।
विज्ञापन


यह फिल्म उनके कैरियर की नई राह तय करेगी। फिल्म का टाइटल खुद प्राची को बेहद लुभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म में लोगों को इसमें काफी कुछ देखने को मिलेगा। सोमवार को सेंट्रा मॉल में पहुंचीं स्टारकास्ट प्राची ने कहा कि फिल्म दो सीधे-सादे दोस्तों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दिव्येंदु शर्मा, इरा दुबे, जैकी श्राफ, प्राची मिश्रा मुख्य रोल में है। फिल्म में वो लालची गर्ल फ्रेंड के किरदार में दिखेंगी। यह काफी डिमांडिंग है।

प्राची ने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म हैं और पहली फिल्म का अनुभव पहले प्यार जैसा होता है। अपने इसी पहले प्यार वाले अनुभव पर प्राची ने कहा कि उनका अनुभव काफी अमेजिंग रहा।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह थी कि मिस इंडिया का ताज पहनने के सात महीने बाद ही यह फिल्म साइन कर ली। एक अच्छी स्टोरी लाइन के साथ हनी सिंह के साथ डांस करने का मौका मिला।


उन्होंने कहा कि पहले कभी भी शूटिंग नहीं की थी। इससे वह काफी नर्वस थीं। प्राची का मानना है कि वह ऐसा काम करना चाहती हैं जिसे दुनिया याद रखे।

‘दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड’ से बेइंतेहा मोहब्बत: दिव्येंदु

दिव्येंदु ने बताया कि फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपनी प्रेमिका से बेइंतेहा मोहब्बत करता है। वह उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जाता है। यहां तक कि गाड़ी खरीद लेता है। वह गाड़ी चोरी हो जाती है।

उसके बाद वह किस तरह दोस्तों से मिलकर अपनी गर्ल फ्रेंड को पाने के लिए हथकंडे अपनाता है, यह फिल्म में दिखाया गया है।

हिंदी सिखने मे लगा एक महीना: नटेलिया

फिल्म में आइटम सांग कर रही विदेशी अभिनेत्री नटेलिया ने बताया की वह बहुत उत्साहित हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने एक माह तक हिंदी सीखी। गाने के लिरिक्स गाकर सुनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed