{"_id":"6756c91306f84090e501cf1b","slug":"diljit-dosanjh-dil-luminati-india-tour-concert-show-in-chandigarh-on-14th-december-vidoe-gose-viral-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में दिलजीत का शो: बोले- मुझे बदनामी का डर नहीं... औजला और एपी ढिल्लों को बेस्ट ऑफ लक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में दिलजीत का शो: बोले- मुझे बदनामी का डर नहीं... औजला और एपी ढिल्लों को बेस्ट ऑफ लक, वीडियो वायरल
Mon, 09 Dec 2024 04:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:25 PM IST
सार
पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ का ‘दिल-लुमिनाती’ इंडिया टूर कॉन्सर्ट अब चंडीगढ़ में होने जा रहा है। चंडीगढ़ में उनका यह शो 14 दिसंबर को होगा। इससे पहले दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों ‘दिल-लुमिनाती’ इंडिया टूर कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक दिन पहले रविवार को दिलजीत ने इंदौर में शो किया। उनका यह शो भी पहले की तरह हिट रहा। हालांकि उनके शो का इंदौर में विरोध हो रहा था। विरोध के बावजूद उनके शो में लाखों की भीड़ उमड़ी। पंजाब के जालंधर के रहने वाले दिलजीत का अगला शो चंडीगढ़ में होने वाला है। उनका यह शो 14 दिसंबर को होगा। दिलजीत के शो की टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इंदौर में अपने शो के दौरान दिलजीत ने जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। दिलजीत ने कहा कि बहुत पहले से देशभर में चल रहा है कि दिलजीत के शो की टिकट ब्लैक हो रही हैं। अगर टिकटें ब्लैक हो रही हैं तो इसमें मेरा क्या कसूर है।
विज्ञापन
JAI SHRI MAHAKAL 🙏🏽 pic.twitter.com/AoDTh8jMN7
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 8, 2024
विज्ञापन
कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा मेरे खिलाफ चल रहा है कि मेरी टिकटें ब्लैक हो रही हैं। तो भाई मेरा कसूर थोड़ी है कि टिकटें ब्लैक हो रही हैं। अगर आप 10 रुपये की टिकट लेकर 100 रुपये में बेच दो तो उसमें कलाकार का क्या कसूर है।
दिलजीत ने राहत इंदौरी का शेर सुनाया
मेरे हुजरे में नहीं और कहीं पर रख दो...आसमां लाए हो ले आओ जमीं पर रख दो, अब कहां ढूंढने जाओगे हमारे कातिल...आप तो कत्ल का इल्जाम हमीं पर रख दो।
दिलजीत ने कहा कि मेरे ऊपर जितने इल्जाम लगाने हैं लगा लो। मुझे किसी बदनामी का डर नहीं है। जब से देश में सिनेमा आया है तब से टिकट ब्लैक हो रही है। 10 का 20 ये तो उसी दौर से चल रहा है।
टाइम बदल गया
दिलजीत ने कहा कि अब टाइम बदल गया है। पहले जो सिंगर होते थे वह एक्टर के पीछे गाते थे। अब गाने वाले आगे आ गए हैं। बस इतना ही चेंज आया है, जबकि 10 का 20 (टिकट ब्लैक) तो पहले से ही चलता आ रहा है।

करण औजला और एपी ढिल्लों ने शुरू किया टूर
मेरे और दो भाईयों ने टूर शुरू किया है। उनमें करन औजला और एपी ढिल्लों हैं। दिलजीत ने दोनों सिंगरों को बेस्ट ऑफ लक भी कहा। दिलजीत ने कहा कि ये इंडिपेंडेंट म्यूजिक का टाइम शुरू हुआ है। मुसिबतें तो आती रहेंगी, लेकिन हम मेहनत करते रहेंगे। भारत के डिपेंडेंट म्यूजिक का समय आ गया है।
बाहर के कलाकारों की होती थी टिकटें ब्लैक
दिलजीत ने कहा कि पहले बाहर (विदेश) के कलाकार आते थे उनके शो की टिकटें ब्लैक होती थी। अब भारतीय कलाकार की टिकटें ब्लैक हो रही हैं। इसी को कहते हैं वोकल फॉर लोकल है।
26 अक्तूबर से शुरू हुआ दिल-लुमिनाटी टूर
दिलजीत भारत के 10 शहरों में अक्तूबर से दिसंबर तक ‘दिल-लुमिनाती’ इंडिया टूर कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इसकी शुरुआत 26 अक्तूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हुई है।