Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ ने जमाया रंग, मंच से प्रशासन पर कसा तंज; मरीजों को हुई परेशानी
चंडीगढ़ सेक्टर-34 में आज गायक दिलजीत दोसांझ का कन्सर्ट है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आदेश दिया है कि कंसर्ट 10 बजे से पहले खत्म होना चाहिए और ध्वनि 75 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन को ट्रैफिक व कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने का निर्देश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-34 में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल-ल्यूमिनाटी कार्यक्रम में लोग झूम उठे। शो के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 2500 पुलिसकर्मी सेक्टर-34 के आसपास और अन्य रूटों पर तैनात रहे।
दिलजीत ने स्टेज से प्रशासन पर कई बार तंज कसे। हाल ही में सीसीपीसीआर की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई थी कि शो के दौरान किसी भी बच्चे को दिलजीत स्टेज पर ना लेकर आए क्योंकि वहां पर नॉइस लेवल बहुत ज्यादा होता है। इस पर भी दिलजीत ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उनके सामने बहुत सुंदर-सुंदर बच्चे अच्छे-अच्छे कपड़े पहन कर खड़े हैं। वह स्टेज पर आना चाहते हैं, मैं भी उन्हें स्टेज पर बुलाना चाहता हूं लेकिन मुझ पर बहुत सारी रिस्ट्रिक्शन है, पाबंदियां है, इसलिए मैं बुला नहीं सकता। आगे उन्होंने कहा कि जबकि स्टेज पर सबसे कम साउंड लेवल होता है क्योंकि हम सभी के कानों में ईयरपीस लगे होते हैं, लेकिन फिर भी कमालियों (पागलों) वाली बाते करते हैं। उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया।
सेक्टर-34 मेला ग्राउंड की ओर जाने वाले सभी रास्तों को चंडीगढ़ पुलिस ने आज सुबह 10 बजे से ही बंद कर दिया है। पुलिस के अलावा किसी अन्य वाहन को ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्तों पर एंट्री नहीं दी जा रही है।
शो से पहले दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को सीएम भगवंत मान और उनके परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बारे में दोसांझ ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी। दोसांझ ने लिखा- बहुत प्यार मिला। आज बड़े भाई ने छोटे भाई की तरह प्यार दिया। बेबे के हाथ की मक्की की रोटी और साग... इससे बढ़कर क्या हो सकता है।
Honorable Chief Minister of Panjab @BhagwantMann Ji 🙏🏽
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) December 13, 2024
Baut Pyar Mileya Aj Nikkey Brother Wangu Treat Kita Waddey Bhaji Ne.
Bebey De Hathan Da Saag Te Maki Di Roti🙏🏽
Es Ton Wadh Ki Ho Sakda.
Tomorrow Chandigarh 🇮🇳
DIL-LUMINATI TOUR Year 24 🪷 pic.twitter.com/1J5yRCjml7
भर्ती मरीजों के परिजन लौटे बीच रास्ते से, फॉलोअप वालों को नहीं मिला इलाज
दिलजीत के शो के कारण शनिवार को सेक्टर 33 और 34 स्थित अस्पतालों में भर्ती मरीजों के साथ ही उनके परिजनों को काफी फजीहत झेलनी पड़ी। एक तरफ जहां मरीजों के परिजन अस्पताल में उनके साथ कैद हो गए, वहीं उन्हें खाने-पीने की चीज व दवाइयां लेने जाने की भी इजाजत नहीं मिली। इतना ही नहीं शहर के अन्य क्षेत्रों से इन सेक्टरों के अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भी वहां जाने से रोका गया। जिससे फॉलो के मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि मरीज के इलाज से ज्यादा मनोरंजन जरूरी हो गया है, यह स्थिति बेहद खतरनाक है।
केस - 1
खरड़ निवासी सुरिंदर सिंह (बदला हुआ नाम) की पत्नी को शुक्रवार की देर रात सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। उनके परिजन शनिवार के दोपहर अस्पताल आ रहे थे। लेकिन शाम 4:00 बजे के बाद उन्हें उस अस्पताल की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली। निराशा परिजन अस्पताल से कुछ दूरी पर पहुंच कर निराश घर लौट गए।
केस - 2
पानीपत निवासी 78 साल के रवि शर्मा को उनके परिजनों ने शनिवार की सुबह हार्ट अटैक पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया दोपहर बाद स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। परिजनो को पीजीआई पहुंचने में 4:30 घंटे लग गए उन्हें रास्ते में कहीं रोका तो नहीं गया क्योंकि वह एंबुलेंस में थे। लेकिन दिलजीत के शो के कारण उन्हें सेक्टर 33, 34 से होते हुए पीजीआई पहुंचने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
