फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dilbar mere ka tak mujjeh aise he tarpawoge...

दिलबर मेरे कब तक मुझे ऐसे ही तड़पाओगे...

Mon, 04 Apr 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dilbar mere ka tak mujjeh aise he tarpawoge...
सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में आयोजित हुनर हाट में गानो की प्रस्तुति देते सिद्धांत भोंसले के गानों पे - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पार्श्व गायक सुदेश भोंसले की शानदार प्रस्तुति के साथ रविवार को सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में चल रहे हुनर हाट का समापन हो गया। उन्होंने गीत पेशकर पुराने दिनों की याद दिला दी। बीचबीच में वह दर्शकों को हंसाते रहे। उन्होंने दिलबर मेरे कब तक मुझे ऐसे ही तड़पाओगे... आपका क्या होगा जनाबे अली..., मेरे महबूब कयामत होगी..., एक हसीना थी एक दीवाना था सहित एक से बढ़कर एक गीत पेश किए।
विज्ञापन

वे माइक लेकर दर्शकों के बीच भी आ गए। इस दौरान दर्शकों ने सेल्फी लेना शुरू किया और कई लोगों ने वीडियो भी बनाई। सत्ते पे सत्ता फिल्म के गीत दिलबर मेरे कब तक मुझे... गाने से पहले सुदेश भोंसले ने दर्शकों को कहा कि अपनेआप को सभी अमिताभ बच्चन समझें और पास में बैठे को हेमा मालिनी समझिए...इस बात पर दर्शक खूब गुदगुदाए। उनके गीतों पर दर्शकों को खूब डांस भी किया।
विज्ञापन

करीब 8 लाख लोगों ने देखा हुनर हाट
10 दिनों में चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली और आसपास के अन्य इलाकों से करीब 8 लाख लोग हुनर हाट को देखने आए। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत को मजबूत करने के मकसद से लगाए गए हुनर हाट में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए दस्तकारों, शिल्पकारों और कारीगरों ने 360 स्टॉल लगाए थे। इसमें 300 स्टॉल क्राफ़्ट के थे और 60 स्टॉल पारंपरिक लजीज व्यंजनों के थे। दैनिक जरूरत के उपयोगी सामान से लेकर सफेद पत्थर की आलीशान मूर्तियों तक और बेंत-बाँस से बने सामान से लेकर लकड़ी के बड़े बेहतरीन फर्नीचर तक हुनर हाट में शामिल था। हर दिन बॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने लाइव प्रस्तुति दी। गजल सम्राट पंकज उधास, गायक सुरेश वाडकर, अमित कुमार, जसबीर जस्सी, अल्ताफ राजा, भूपिंदर सिंह भुप्पी और अन्य तमाम कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया। इनके अलावा मशहूर अभिनेत्री उपासना सिंह की कॉमेडी ने हंसाने का काम किया तो वहीं महाभारत का लाइव मंचन भी हुआ जिसमें पुनीत इस्सर, गुफी पेंटल, सुरेंद्र पाल और उनके साथी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया। सर्कस के करीब 30 कलाकारों ने भी हैरतअंगेज करतब दिखा कर लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed