फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dilapidated poles could be a death trap, but the electricity department is unaware of the danger

Chandigarh News: जर्जर खंभे बन सकते हैं काल, बिजली विभाग को नहीं इसका ज्ञान

Mon, 15 Dec 2025 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated poles could be a death trap, but the electricity department is unaware of the danger
जीरकपुर। ढकोली से के-एरिया मार्ग पर केंद्रीय विद्यालय के आसपास कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग की लापरवाही से बिजली के जर्जर खंभे कभी भी भरभरा कर गिर सकते हैं। दिनभर व्यस्त रहने वाली यह रोड बच्चों के स्कूल जाने और छुट्टी के समय ज्यादा व्यस्त रहती है। इस समय भारी संख्या में यहां वाहन बच्चों को लेने और छोड़ने पहुंचते हैं। वर्तमान में हालात यह हैं कि केवी स्कूल के पास सड़क के किनारे लगे बिजली के दो खंभे जड़ से जर्जर हो चुके हैं। इनमें से एक खंभा पेड़ों के सहारे खड़ा है, जबकि दूसरा भी कभी गिर सकता है। इन खंभों से जुड़े बिजली के तार पेड़ों से टकरा रहे हैं, करंट प्रवाहित होने के कारण यह किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकते हैं।
विज्ञापन




यह मार्ग ढकोली, जीरकपुर और बलटाना को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। इस सड़क से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, बड़ी संख्या में पैदल राहगीरों की आवाजाही भी बनी रहती है। इसके बावजूद करीब एक साल से टूटे खंभों को न बदला जाना विभाग बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा होने के बाद ही विभाग और प्रशासन की नींद टूटेगी। ढकोली निवासी गुरुचरण सिंह का कहना है कि बिजली विभाग निष्क्रिय नजर आ रहा है। शहर में जगह-जगह तारों का जाल फैला हुआ है, खंभे टूटे हैं और कई बिजली कनेक्शन बॉक्स खुले हैं। कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। अगर यहां कोई अनहोनी होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।
विज्ञापन






बारिश में हालात बदतर हो जाते हैं
यह सड़क बेहद व्यस्त रहती है। बारिश के दिनों में हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। करंट वाले तार पेड़ों से सटे रहते हैं। यहां से केवी स्कूल के बच्चों समेत राहगीर भी हर दिन गुजरते हैं। यह रास्ता मौत का रास्ता बन चुका है, लेकिन विभाग आंखें मूंदे बैठा है। -कुलभूषण
विज्ञापन
विज्ञापन




रात को खंभे नजर नहीं आते
हम रोजाना इस मार्ग से अपना ऑटो लेकर गुजरते हैं। रात के समय यह टूटे खंभे साफ दिखाई भी नहीं देते। कई बार वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगानी पड़ती है। अगर कोई तार टूटकर नीचे गिर गया तो बड़ा हादसा तय है। विभाग को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। - बलवीर सिंह ऑटो चालक





पूरे शहर की समस्या है
यह केवल एक इलाके की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे शहर में बिजली विभाग की बदइंतजामी नजर आती है। प्रशासन और विभाग को मिलकर तुरंत सर्वे कर ऐसे सभी खतरनाक स्थानों को ठीक करना चाहिए, ताकि किसी निर्दोष की जान न जाए। अगर विभाग ने ऐसा नहीं किया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। - रेखा, राहगीर


खंभों को तुरंत बदला जाए
ढकोली के-एरिया रोड पर टूटे बिजली के खंभों को तुरंत बदला जाए। पेड़ों से सटे तारों को सुरक्षित किया जाए। विद्युत विभाग को पूरे क्षेत्र में बिजली के ढांचों की जांच करनी चाहिए। क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही इस गंभीर समस्या को सुधारेगा। यहां किसी की भी जान जा सकती है। -डॉ. अजय यादव





विद्युत विभाग के पास अब तक टूटे खंभों की कोई जानकारी नहीं थी। के-एरिया के पास टूटे खंभों की जांच करवाकर जल्द ही इन्हें हटवा दिया जाएगा। हालांकि यह लाइन काफी समय से चलती नहीं है। -मोहन प्रीत, एसडीओ, विद्युत विभाग जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed