फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Digvijay Chautala targets on Congress in Kaithal of Haryana

दिग्विजय चौटाला कहते हैं- जितना देश को कांग्रेस ने लूटा, उतना तो अंग्रेज भी लूटकर नहीं गए

Mon, 24 Dec 2018 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Dec 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala targets on Congress in Kaithal of Haryana
दिग्विजय चौटाला

जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार को कैथल के गांव प्यौदा में एक जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौटाला का फूल मालाओं से स्वागत किया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अब हरियाणा की अगली सरकार गांवों से चलेगी। 

विज्ञापन


जननायक चौ. देवीलाल कहा करते थे कि लोकराज लोकलाज से चलता है। इसलिए अब किसान देहात की सरकार की नींव जननायक जनता दल रखेगी। जजपा की सरकार बनते ही पहली कलम से किसानों की फसलों को 10 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा व किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। वहीं बुढ़ापा पेंशन दोगुना की जाएगी। दुष्यंत के मुख्यमंत्री बनते ही जनता के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी। 

विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का राज घोटालों की सरकार थी। जितना इस देश को कांग्रेस ने लूटा है उतना तो शायद अंग्रेज भी इस देश को लूट कर नहीं गए होंगे। कांग्रेस के इस कुशासन के कारण ही लोगों को भाजपा में एक विकल्प दिखाई दिया था। लोगों को आस थी कि भाजपा की सरकार बेरोजगारी, शासन व्यवस्था, गरीबी की समस्या का हल करेगी। भाजपा की ओर से भी लोक लुभावने वादे किये गए जिसका परिणाम हुआ देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। 

इनेलो की नगर निगम चुनाव में हुई करारी हार पर उन्होंने कहा की यह घमंड और ठेकेदारों के मुंह पर तमाचा है। असल में इंडियन नेशनल लोकदल सही में लोकदल न रहकर लठदल बनकर रह गयी है। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिग्विजय ने कहा की रामपाल जैसे डर्टी पॉलिटिक्स करने वालों का अब समय चला गया है। 

अब लोग उन्हीं को पसंद करते हैं जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हैं व विकास की बात करते है। पार्टी के चुनाव निशान पर पूछे सवाल पर दिग्विजय ने कहा की जल्द ही पार्टी को चुनाव निशान भी मिल जाएगा। इस अवसर पर धूप सिंह माजरा, धरमपाल छौत, बलवान कोटड़ा, हरदीप पाडला, संजय जागलान, रणदीप कोल, सेवा सिंह बालू, प्रेम ग्योंग, अनिल बल्किया, ओमप्रकाश, बलराज नरड, राजू पाई, सम्पूर्ण कोयल, होशियार गिल, रामकरण कोटडा, रोशन ढांडा, गीता गोस्वामी, चरणसिंह सिस्मोर, कप्तान बलजीत मोर, राजेश सिसला, मांगेराम ढुल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed