फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhoni's magic continues... All tickets sold out in two days, fans are desperate to see fours and sixes

Chandigarh News: धोनी का मैजिक बरकरार... दो दिन ही बिक गए सारे टिकट, प्रशंसक चौके-छक्के देखने के लिए बेताब

Mon, 07 Apr 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dhoni's magic continues... All tickets sold out in two days, fans are desperate to see fours and sixes
चंडीगढ़। बेशक आईपीएल के मौजूदा सीजन में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर रहे महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले मुकाबलों में बेहतर खेल नहीं दिखा पाई हो, लेकिन माही का मैजिक बरकरार है। इसका उदाहरण है पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मुल्लांपुर स्टेडियम में 8 अप्रैल को होने जा रहे पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के लिए सभी टिकटें बिक चुकी हैं। यह पहली बार होगा जब मुल्लांपुर स्टेडियम में महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खेलते हुए नजर आएंगे। क्रिकेट प्रशंसक अपने फेवरेट खिलाड़ी के इस मैदान पर चौके और छक्के देखने के लिए बेताब हैं।
विज्ञापन


सिर्फ दो दिन में ही बिक गईं सारी टिकटें
यह महेंद्र सिंह के व्यक्तित्व का जलवा है कि मुल्लांपुर स्टेडियम में होने वाले पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रशंसकों ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। ऑनलाइन टिकट देने वालों के अनुसार पिछले महीने 28 मार्च को इस मुकाबले के लिए ऑनलाइन टिकटें बिकनी शुरू हुई थीं और पहले ही दिन 15 मिनट के अंदर देश के कई राज्यों से 18 हजार लोगों ने ऑन लाइन टिकट खरीद ली थी। वहीं, दूसरे दिन 29 मार्च को स्टेडियम की बाकी टिकटें बिक चुकी थीं।
विज्ञापन


चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहुंची शहर
मुकाबले के लिए महेंद्र सिंह धोनी और टीम के अन्य खिलाड़ी रविवार को चंडीगढ़ पहुंच चुके है। दोपहर 2.30 बजे के करीब खिलाड़ी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पहुंच गए थे। इसके बाद टीम चंडीगढ़ के होटल की ओर रवाना हो गई। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी 7 अप्रैल को मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेने के लिए मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद खास
दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला हारा है। इस लिहाज से दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद खास है। पंजाब किंग्स पहले दो मैचों में बेहतर लय में थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 अप्रैल को हुए मुकाबले में हार के बाद जीत के लिए छटपटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed