{"_id":"5f0619fe8ebc3e638d2952a2","slug":"dhanas-carpenter-suicide-at-chandigarh-chandigarh-news-pkl3806841163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के धनास में कारपेंटर ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के धनास में कारपेंटर ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक कारपेंटर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कारपेंटर को फंदे से लटकता देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उसे पुलिस ने जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 47 वर्षीय रमेश यादव के रूप में हुई है। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया कि रमेश पेशे से कारपेंटर था। उसके परिवार के सभी सदस्य उत्तरप्रदेश स्थित गोरखपुर में रहते हैं। बुधवार को उसकी पत्नी ने उसे कई फोन किए, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उसकी पत्नी ने पति के एक दोस्त को घर जाकर देखने को कहा। जब वह रमेश के घर पहुंचा तो अंदर से दरवाजा बंद था। बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी रमेश ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद घर की पिछली तरफ से दोस्त अंदर गया तो उसने रमेश को फंदे से लटका पाया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 के मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल सारंगपुर थाना पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।