फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   DGP collaboration Indian Oil Corporation work petrol pump

डीजीपी ने इंडियन ऑयल कारपोरेशन के साथ मिलकर 37 महिलाओं को दिलवाई पेट्रोल पंप में नौकरी

Fri, 14 Aug 2020 12:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
DGP collaboration Indian Oil Corporation work petrol pump
चंडीगढ़। रिश्तेदार नातेदार अक्सर आपके कामकाज पर रोकते टोकते रहते हैं। लेकिन कभी दूसरी की बातों में आकर खुद का बेहतर भविष्य न खराब करें। लोगों का काम है कहना उन्हें कहने दीजिए। अगर आप में जज्बा है तो जरूर एक दिन अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे। यह कहना है डीजीपी संजय बेनीवाल का। मौका था चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से इंडियन ऑयल कारपोरेशन के साथ मिलकर 37 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें पेट्रोल पंप में नौकरी दिलवाना।
विज्ञापन

सेक्टर-26 पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीजीसपी संजय बेनीवाल, डीआईजी ओमवीर सिंह विश्नोई, एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले, एसपी हेड क्वार्टर मनोज कुमार मीणा समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है। इस दौरान 37 महिलाओं और युवतियों को ज्वाइनिंग पत्र सौंपा गया। चंडीगढ़ पुलिस कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत कई महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही है। अब तक यूटी पुलिस ने स्कूल छोड़ने वाले 231 नौकरियां प्रदान करवाई है। इस मौके पर डीजीपी संजय बेनीवाल ने कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि अब पेट्रोल पंप पर भी महिलाएं काम कर अपना भविष्य बना सकती है। रोजगार की कमी नहीं है, बात होती है बेहतर प्रशिक्षण की। रोजगार पाने वालों में 29 पुलिसकर्मियों की बेटियां हैं जबकि प्रधानमंत्री विकास कौशल योजना के तहत 5 प्रशिक्षित हुई है। इसके अलावा 3 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed