{"_id":"686991a5b4cd504158015eef","slug":"devotees-kept-on-singing-bhajans-and-hymns-in-the-grand-and-huge-rath-yatra-chandigarh-news-c-16-pkl1043-755422-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भव्य और विशाल रथयात्रा में भजन-संकीर्तन करते चले श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भव्य और विशाल रथयात्रा में भजन-संकीर्तन करते चले श्रद्धालु
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 के इस्कॉन से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस रथयात्रा में शामिल हुए। नृत्य-संकीर्तन करते चल रहे श्रद्धालुओं और रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में रथ का रस्सा खींचने की होड़ रही। देश विदेश से भक्त इस रथयात्रा में पहुंचे।
रथयात्रा के लिए आकर्षक तरीके से फूलों से सजे रथ में भगवान को विराजमान कराया गया। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को 1008 भोग अर्पित किए गए। शहर के 108 प्रमुख लोगों ने भगवान की आरती उतारी। इसके बाद निकाली गई रथयात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखने लायक था। श्रद्धालु रथ के आगे झाड़ू लगाते चल रहे थे। दूसरी तरफ इस्कॉन के भक्त भगवान का प्रसाद वितरण करते चल रहे थे। वृंदावन से आए प्रबोधानंद सरस्वती स्वामी महाराज ने रथयात्रा महामहोत्सव के सार और मनोदशा पर ज्ञानवर्धक प्रवचन सुनाया।
सेक्टर-36 के इस्कॉन से शुरू होकर यह रथयात्रा सेक्टर 36-डी मार्केट, सेक्टर-37, 41, 40 मार्केट, 38, सेक्टर-37 मार्केट से होते हुए इस्कॉन पहुंची। रथयात्रा के पूरी होने पर भंडारा भी लगाया गया।