फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees gathered in temples on Navratri, worshiped Mahamayi

नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, महामाई की पूजा की

Fri, 08 Oct 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in temples on Navratri, worshiped Mahamayi
सेक्टर 20 के लक्ष्मी नारायण मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन सामूहिक आरती में भाग लेते श्रद्धालु फो?
चंडीगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन वीरवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालु महामाई की भक्ति में लीन हो गए हैं। मंदिरों में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा स्तुति का पाठ के साथ साथ रामचरितमानस का पाठ भी शुरू हुआ। मंदिरों को जगमग रोशनी से सजाया गया है। नवरात्र में सेक्टर- 20 के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक महाआरती से आयोजन का शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी और सेवादार दोपहर बाद से ही आरती की थालियां सजाने में लगे थे। आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन

सेक्टर- 8 के प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के प्रधान एचएस लक्की ने बताया कि नवरात्र पर दुर्गा पाठ हुआ। आरती के बाद भक्तों को प्रसाद बांटा गया। सेक्टर- 30 के शिव शक्ति मंदिर में पूजा पाठ के उपरांत दोपहर बाद महिला मंडली की ओर से माता का कीर्तन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान यादविंदर मेहता ने बताया कि कीर्तन के बाद प्रसाद बांटा गया। सेक्टर-30 स्थित श्री महाकाली मंदिर के प्रधान राकेश पाल मोदगिल ने बताया कि मंदिर को दुर्गा पाठ शुरू किया गया। नवरात्र में हर दिन पाठ होगा।
विज्ञापन

सेक्टर- 20 के गुग्गामाड़ी मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि मंदिर को सजाया गया है। सुबह पूजा के बाद हवन और आरती की गई। शाम में दुर्गा स्तुति पाठ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान एसएल गोयल ने बताया कि नवरात्र मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ। महिला मंडली ने मंदिर में भजन कीर्तन किया। सेक्टर- 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि मंदिर में भजन हुआ। सेक्टर- 11 के श्री सनातन धर्म मंदिर के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर को जगमग रोशनी से सजाया गया है। नवरात्र में हर रोज मंदिर में दुर्गा पाठ के साथ साथ रामचरितमानस का पाठ श्ुारू किया गया है। अष्टमी पर कन्या पूजन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed