फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees gathered at Mata Mansa Devi Temple in Panchkula on Chaitra Navratra

चैत्र नवरात्र शुरू: मां के जयकारों से गूंजे मंदिर, माता मनसा देवी मंदिर में देर रात से उमड़े श्रद्धालु

Tue, 09 Apr 2024 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 12:59 PM IST
सार

पहले नवरात्र को माता रानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु देर रात करीब 2 बजे से लाइन में लगकर इंतजार करते नजर आए। सुबह चार बजे माता मनसा देवी मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही मंदिर जय माता दी के जयकारों के साथ गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पहले दिन माता शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा की। 

विज्ञापन
Devotees gathered at Mata Mansa Devi Temple in Panchkula on Chaitra Navratra
नवरात्र पर भव्य तरीके से सजा माता मनसा देवी का मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

चैत्र नवरात्र आज से शुरू हो गए। नवरात्रों के पंचकूला के प्राचीन श्री माता मनसा देवी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। नवरात्र की पूर्व संध्या पर श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर रंग बिरंगी रोशनी में जगमगाता नजर आया। 12 प्रकार के फूलों से माता रानी का दरबार सजाया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


नवरात्र मेले के मद्देनजर श्री माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, फायर ब्रिगेड का पुख्ता इंतजाम किया हुआ है। मंदिर में आने वालों के लिए तीन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग और असहाय लोगों के लिए श्राइन बोर्ड की तरफ से फ्री ऑटो सर्विस की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर के बाहर 35 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक का कहना है कि मेला परिसर में 13 जगह नाके लगाए गए हैं। यहां 24 घंटे 750 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लावारिस सामान मिलने पर डायल 112 पर जानकारी दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




श्राइन बोर्ड की सेक्रेटरी शारदा प्रजापति ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए नौ अस्थाई भंडारे और तीन स्थाई भंडारों के साथ टेंट, मैट और पानी की व्यवस्था की गई है। इसके साथ मंदिर की यज्ञशाला में नौ दिनों तक श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ और यज्ञ किया जा रहा है। वहीं, मंदिर में हर दिन भजन संध्या का आयोजन होगा। माता रानी के वीआईपी दर्शन के लिए पेड पास की व्यवस्था भी रखी गई है।

प्रतिदिन आने वाले भक्त सुबह 4 से 8 कर सकेंगे दर्शन
श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सेक्रेटरी ने कहा कि मंदिर में प्रतिदिन आने वाले भक्तों की संख्या करीब 200 है। प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालु सुबह चार से आठ बजे बिना रोक-टोक के दर्शन कर सकेंगे। आचार संहिता के चलते श्राइन बोर्ड की ओर से इस बार पास की सुविधा को बंद रखने का फैसला किया गया है।

दिन में चार बार माता की आरती
श्री माता मनसा देवी के सहायक पुजारी शंकर गौतम ने बताया कि माता रानी की दिन में चार बार आरती होती है। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद प्रात: आरती सुबह 4:30 बजे होती है। इसके बाद सुबह 7 बजे आरती होती है। दोपहर 11 बजे माता की भोग आरती, शाम 7 बजे आरती और अंत में मंदिर के कपाट बंद से पहले माता की शयन आरती होती है। नवरात्र में भक्तों के दर्शन के लिए माता रानी के कपाट सुबह 4 से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed