{"_id":"65aef9d3764fc1e70d047864","slug":"devotees-decorated-sai-gate-with-50-quintals-of-12-types-of-flowers-chandigarh-news-c-16-sml1026-335090-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भक्तों ने 12 प्रकार के 50 क्विंटल फूलों से सजाया साईं द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भक्तों ने 12 प्रकार के 50 क्विंटल फूलों से सजाया साईं द्वार
विज्ञापन
चंडीगढ़। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे शहर में उत्साह रहा। सेक्टर-29 के शिरडी साईं मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। साईं मंदिर को सजाने में 12 से अधिक प्रकार के 50 क्विंटल से अधिक फूलों का इस्तेमाल हुआ। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। इनमें गेंदा, गुलदाउदी, आर्केड, रजनीगंधा, गुलाब, लिली, जिप्सी, कारनेशन, डेजी, ग्लेडियस, जर्बरा सहित अन्य प्रकार के फूल शामिल हैं। फूल न मुर्झाएं इसके लिए पानी और रसायन का छिड़काव किया जाता रहा।
मंदिर को 52 लोगों ने मिलकर पांच दिनों में भव्य, दिव्य और आकर्षक तरीके से सजाया। विभिन्न प्रकार के फूलों की 20 फीट से लेकर 60 फीट की लड़ी तैयार की गई। मंदिर में ओम साईं राम और जय श्री राम की रंगोली बनाकर 11,000 दीयों की जगमग रोशनी से सजाया गया। श्री साईं धाम को संचालित करने वाली संस्था शिरडी सई समाज के पदाधिकारी असित मनचंदा ने बताया कि दोपहर में हवन पूजन किया गया। शाम को ज्योति प्रचलित की गई और जोरदार आतिशबाजी हुई। अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण के लिए मंदिर परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। प्राण प्रतिष्ठा होते ही जय श्रीराम का जयघोष हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सुबह 4.25 बजे ही खुल गया मंदिर
मंदिर के प्रबंधक सुभाष कुमार ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर सुबह 4:25 बजे खोला गया। सुबह 5:30 बजे कांकड़ आरती के बाद बाबा को मंगल स्नान भक्तों ने करवाया। पूरा दिन भक्तों ने बाबा का दर्शन किया। 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार किए गए। इसमें छोले, पुरी, जलेबी, चावल, दाल सहित अन्य प्रकार के लजीज व्यंजन तैयार किए गए। लंगर सुबह से रात तक चलता रहा। लंगर बनाने के लिए 30 लोगों की टीम लगी रही। लंगर बफे सिस्टम के अनुसार चला।