फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Devotees danced to the hymns of Maa Nanda

Chandigarh News: मां नंदा के भजन पर झूमे भक्त

Mon, 18 Sep 2023 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Maa Nanda
मोहाली। हे नंदा, हे गौरा कैलाशों की जात्रा... जैसे ही उत्तराखंड के लोक गायक दर्शन फर्स्वाण ने मां नंदा की स्तुति करते हुए करते हुए पारंपरिक वाद्य यंत्र में यह भजन गाया तो लोग भक्ति भाव से झूमने लगे। मौका था रविवार को सेक्टर-66 स्थित बेस्टेक मॉल के पास मैदान में आयोजित उत्तराखंड के सांस्कृतिक कार्यक्रम का। उत्तराखंड की संस्कृति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में बाजे-गाजे के साथ मां नंदा देवी की शोभायात्रा निकाली गई। ट्राइसिटी की कीर्तन मंडली व सभी सभाओं के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक दर्शन फर्स्वाण, इंदर आर्य, लोकगायिका दीपा नगरकोटी, महेंद्र रावत व रुद्रांश सांस्कृतिक मंच की टीम व बधानी संस्था की टीम ने प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू, उत्तराखंड के थराली विधानसभा क्षेत्र से विधायक भूपाल राम टम्टा, पंजाब के पूर्व मंत्री व भाजपा उपाध्यक्ष बलबीर सिंह सिद्धू, मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह, उद्योगपति अनिल देवली, भाजपा मोहाली जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ट, टीडीएस ग्रुप से अरविंद बलूनी, मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू, शिवसेना प्रभारी चंडीगढ़ रोहित शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्राइसिटी में उत्तराखंड से आकर रह रहे परिवारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। समारोह के दौरान उत्तराखंड के पारंपरिक नृत्य के साथ ही कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों को बजाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान भक्त झूमते नजर आए।
विज्ञापन

इस अवसर पर इंद्र आर्या ने हे मधु... क्या भोली मुखादि तेरे क्या भालो बोलना..सहित कई गीत गाए। उनके गीतों पर उत्तराखंडियों ने जमकर डांस किया। उत्तराखंड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक परिहार, महासचिव भुवन विष्ट, सलाहकार बीएस बिष्ट व सांस्कृतिक सचिव पवन कुमार नैथानी व समस्त सदस्यों ने बताया कि समारोह शानदार रहा और लोगों ने माता के भजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान भंडारा भी हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed