{"_id":"c8c77d3720eae0069fee0e95bdf6cd94","slug":"development-proposal-pass-in-mc-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ से होगी साइकिल ट्रैक की कारपेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ से होगी साइकिल ट्रैक की कारपेटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदन की बैठक में निर्णय लिया गया कि सेक्टर-7 से 9 तक विद्या पथ के दोनों तरफ साइकिल ट्रैक की कारपेटिंग की जाएगी। जिस पर डेढ़ करोड़ की राशि खर्च करने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहर में जहां जहां साइकिल ट्रैक बने हैं। उनकी हालत भी सुधारने के प्रस्ताव आगामी सदन की बैठक में लाए जाएं। जिन जिन साइकिल ट्रैक पर पेड़ की टहनियां लटकी हैं, वहां टहनियां हटाई जाएं।
विज्ञापन
हर वार्ड में तय हो सफाई कर्मचारी
बैठक में 173 सफाई कर्मचारियों के ठेके को एक साल के लिए एक्सटेंड कर दिया गया। साथ ही इस बात पर चर्चा हुई है कि हर वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या उनके एरिया के हिसाब से तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
शिकायत न हो तो पता भी न चले घपलों का
भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रही एक जांच का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत न करे तो किसी को भी घपलों का पता भी नहीं लगे। उन्होंने कहा कि आला अधिकारियों को इस बात पर नजर रखनी चाहिए कि उनके तहत अधिकारी क्या कर रहे हैं।
जोशी ने 2013 में उस कंपनी को ट्यूबवेल चलाने का ठेका देने का मामला उठाया जिसे कार्यकारी अभियंता ने योग्यता न होने के बावजूद काम अलॉट कर दिया था। मामले को अगली सदन की बैठक में भी लाने का निर्णय लिया गया है।
उप्पल प्रोजेक्ट पर चर्चा फिर रुकी
उप्पल हाउसिंग सोसाइटी पर फिर से चर्चा नहीं हो पाई। साथ ही मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा की ओर से सेक्टर-17 की पार्किंग की समस्याएं दूर करने के लिए दी रिपोर्ट पर भी चर्चा नहीं हो पाई। अनुबंध कमेटी के चुनाव पर तीन घंटे लग गए थे। जिस कारण इन दोनों प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो पाई। पिछले माह भी मनीमाजरा की उप्पल सोसाइटी पर पूछे सवालों पर चर्चा नहीं हो पाई थी।