फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   development model of haryana in chandigarh

दिल्ली में हरियाणा का विकास मॉडल

Sat, 16 Nov 2013 10:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2013 10:34 PM IST
विज्ञापन
development model of haryana in chandigarh
नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में चल रहे 33वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हरियाणा मंडप में हुडा की राजीव गांधी एजूकेशन सिटी, आवासीय योजनाओं और वाणिज्यिक योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा राज्य में विभिन्न 32 अर्बन एस्टेट विकसित किए गए हैं। हुडा द्वारा सोनीपत में 2006 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के राजीव गांधी एजूकेशन सिटी के मॉडल को हरियाणा मंडप में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन के तहत हुडा द्वारा फरीदाबाद, पंचकुला, गुड़गांव, रोहतक, अंबाला, बहादुरगढ़, रेवाड़ी और जगाधरी में 9728 मकान बनाए गए हैं। फरीदाबाद में विकसित की जाने वाली आवासीय योजनाओं को मॉडल के रूप में दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडप में गुड़गांव में रैपिड मेट्रो तथा मेट्रो रेल की परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा बहादुरगढ़ तथा बल्लभगढ़ तक की विस्तार परियोजनाओं को दर्शाया गया है। प्राधिकरण द्वारा रोहतक में विकसित किए गए विश्व स्तरीय राजीव गांधी स्टेट स्पोर्ट्स हुडा काम्पलेक्स का भी बेहतर प्रदर्शन किया गया है। प्राधिकरण के प्रदर्शन में गुड़गांव की लेजर वेली को भी महत्व दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा प्रदेश में बनाए गए विभिन्न जिमखाना क्लबों को भी बेहतर रूप में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed