फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deta Jaijo Re Dildo Deta Jaijo Mhari... People danced on Rajasthani folk song

Chandigarh News: देता जाइजो रे दिलड़ो देता जाइजो म्हारी... राजस्थानी लोकगीत पर झूमे लोग

Sun, 27 Aug 2023 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Deta Jaijo Re Dildo Deta Jaijo Mhari... People danced on Rajasthani folk song
चंडीगढ़। राजस्थान परिषद की ओर से शनिवार को सेक्टर-33ए स्थित राजस्थान भवन में तीज सेलिब्रेशन हुआ। रॉयल राजस्थान थीम पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद के सदस्य परिवार के साथ शामिल हुए। राजस्थानी परिधान में सदस्यों ने राजस्थानी लोकगीत देता जाइजो रे दिलड़ो देता जाइजो म्हारी... सहित अन्य पर घूमर डांस करने के साथ ही दाल बाटी चूरमा का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने सभी को तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सावन के स्वागत और भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए मनाया जाता है। कार्यक्रम में युवा मंच की अध्यक्ष पायल शाह और उनकी टीम के सदस्यों ने आकर्षक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन रेट्रो और मारवाड़ी गीत थीम पर किया गया। इस अवसर पर परिषद में सराहनीय योगदान देने वाले सदस्यों के साथ कक्षा 10 और 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनू जैन, वंदना बागड़ी, शीला अग्रवाल, सरिता चंदगोठिया, निधि शाह, बैद, जयश्री बैद, डिंपल बोथरा, शीला अग्रवाल, नैना पगारिया, सोनू लोढ़ा, वंदना बागड़ी, निधि शाह, प्रीति पंसारी, सुनीता रूंगटा, विनीता जैन का योगदान सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed