फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Despite taking gold membership, travel company did not provide the facility of choice, will have to pay Rs 72 thousand

Chandigarh News: गोल्ड मेंबरशिप लेने के बावजूद ट्रैवल कंपनी ने नहीं दी पसंद की सुविधा, देने होंगे 72 हजार

Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Despite taking gold membership, travel company did not provide the facility of choice, will have to pay Rs 72 thousand
चंडीगढ़। जिला उपभोक्ता आयोग ने गोल्ड मेंबरशिप लेने के बावजूद पसंद की सुविधा न देने के मामले की सुनवाई करते हुए वर्ल्ड ट्रैवल आर्क कंपनी को सेवा में कोताही बरतने का दोषी करार दिया है। उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को शिकायतकर्ता को हर्जाना के रूप में 72 हजार रुपये देने के आदेश दिए हैं। साथ ही मानसिक उत्पीड़न के लिए आठ हजार व केस में खर्च हुए दस हजार रुपये लौटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-38 निवासी शैली सिंगला व अतुल गोयल ने जिला उपभोक्ता को दी याचिका में बताया कि वर्ल्ड ट्रैवल आर्क कंपनी के एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि शिकायतकर्ताओं ने सेक्टर-17 में होटल जेम्स में पारिवारिक रात्रिभोज के लिए एक लकी कूपन जीता है। वहां पहुंचने पर कंपनी की ओर खुद को दुनिया की सबसे शानदार सर्विस देने वाली ट्रैवल कंपनी बताते हुए 95 हजार रुपये की लागत से गोल्ड मेंबरशिप लेने की बात कहीं। मेंबरशिप लेने के लिए शिकायतकर्ता की ओर से 40 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान किया गया। इसके बाद सदस्यता लेकर बाकी का भुगतान किया गया। मेंबरशिप की वैधता फरवरी 2018 से जनवरी 2023 तक थी। इस दौरान शिकायतकर्ताओं ने एक दिन मनाली में बुकिंग की, लेकिन सुविधाएं पसंद न आने पर कैंसिल कर दिया। ऐसे ही शिमला और दार्जिलिंग में कमरे बुक करने की कोशिश की, लेकिन कंपनी की ओर से फिर से औसत होटल की पेशकश की गई। अंडमान और निकोबार व रामेश्वरम में बुकिंग के लिए कंपनी की ओर वार्षिक सदस्यता के रूप में छह हजार रुपये की मांग की गई। इस मामले पर सुनवाई करते हुए उपभोक्ता आयोग ने वर्ल्ड ट्रैवल आर्क कंपनी को शिकायतकर्ता को हर्जाना के रूप में 72 हजार रुपये देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed