{"_id":"73700336e556876a159d3e728b3dd099","slug":"descended-to-the-faithful-babe-popularity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला सुंदरी के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला सुंदरी के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
Updated Tue, 30 Sep 2014 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रों में माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। यह मंदिर हिमाचल की सीमा से सटा हुआ है। यहां पर माता पिंडी रूप में विद्यमान है। मंदिर में श्रद्धालु धूप, दीप जलाकर माता की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
मंदिर परिसर के बाहर मेला भरा हुआ है। मंदिर परिसर में माथा टेकने के लिए सुबह चार बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में आने-जाने के लिए मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसें लगाई गई हैं, जो यात्रियों को बाला सुंदरी माता के मंदिर तक लेकर आ रही हैं।
मेले को लेकर सफाई व्यवस्था और पीने के पानी का भी पूरा प्रबंध किया गया है। मेले में बुजुर्गों, बीमार और अपंग लोगों के लिए कमेटी की ओर गाड़ियों की सुविधा भी दी जा रही है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मंदिर प्रबंधक गोपाल दत्त शर्मा ने बताया कि नवरात्रों में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निशुल्क मेडिकल शिविर लगाया गया है। वही मेला प्रबंधक एसडीएम ज्योति राणा ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं को सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल मेला ड्यूटी में लगाया गया है। मेले में विभाग की ओर से सूचना कक्ष भी बनाया गया है ताकि सूचना देने में कोई परेशानी न आए।