फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera sachcha sauda representatives gave assurances to maintain peace

डेरा सच्चा सौदा प्रतिनिधियों ने डीसी को दिया आश्वासन, शांति व्यवस्था बनाए रखने में करेंगे सहयोग

Sun, 06 Jan 2019 06:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Dera sachcha sauda representatives gave assurances to maintain peace
राम रहीम - फोटो : फाइल फोटो

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में पंचकूला सीबीआई कोर्ट द्वारा 11 जनवरी को फैसला सुनाए जाने को लेकर उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने शनिवार को डेरा सच्चा सौदा से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह, एसडीएम राहुल हुड्डा, नगराधीश प्रीतपाल सिंह व डीएसपी हेड क्वार्टर रविंद्र कुमार, सीआईडी डीएसपी अजय शर्मा, सिरसा सीआईडी इंजार्च मान सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


इस बैठक में उपायुक्त डेरा सच्चा सौदा प्रतिनिधियों से साफ रूप से कहा कि सीबीआई कोर्ट के फैसले के दिन अगर कोई अप्रिय घटना हुई तो प्रशासन सख्त एक्शन लेगा। इस पर डेरा के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि डेरे से जुड़ा हर व्यक्ति प्रशासन का सहयोग करेगा। जिला में कोई भी गलत अफवाह नहीं फैलने दी जाएगी व शांति व्यवस्था बनाए रखने मे प्रशासन का सहयोग किया जाएगा। डेरे के प्रतिनिधियों ने कहा कि रविवार छह जनवरी को होने वाली नामचर्चा को भी स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही अगर डेरे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कोई गलत अफवाह सुनने को मिलती है जिससे शांति व्यवस्था भंग हो, उसकी तुरंत जानकारी प्रशासन को उपलब्ध करवा दी जाएगी।  
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने के निर्देश 
इस दौरान उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने कहा कि सिरसा में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाए जाएं। डेरा सच्चा सौदा व शहर के सभी प्रमुख मांगों पर नाकाबंदी होनी चाहिए। पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सभी मार्गों पर गहन जांच की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ऑफिस में कंट्रोल रूम स्थापित 
जिला प्रशासन ने अफवाहों को रोकने के लिए उपायुक्त कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है, कोई भी व्यक्ति कंट्रोल रूम में अफवाहों जानकारी दे सकता है ताकि गलत अफवाहों से शहर की शांति व्यवस्था भंग न हो पाए।  


सिरसा में सुरक्षा व्यवस्था हुई सख्त 
सीबीआई कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर पुलिस प्रशासन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डेरा सच्चा सौदा समक्ष व आसपास  स्थित नाकों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने डेरा की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की जांच करनी शुरू की है। शहर में भी पुलिस संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed