फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera sacha sauda gurmeet ram rahim, punjab assembly elections

डेरा नहीं साध संगत करती है प्रत्याशी की किस्मत का फैसला: डेरा प्रमुख

Mon, 23 Jan 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 23 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dera sacha sauda gurmeet ram rahim, punjab assembly elections
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां - फोटो : File Photo
डेरा सच्चा सौदा में परम पिता शाह सतनाम जी महराज के अवतार माह को लेकर रविवार को शाह सतनाम धाम में पंजाब की साध संगत की ओर से भंडारे और सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंजाब में विभिन्न विधानसभा चुनाव में खड़े करीब 45 उम्मीदवार डेरा प्रमुख का आशीर्वाद लेने आए, लेकिन उन्होंने कहा कि वोट का फैसला डेरा नहीं साध संगत करती है, संत-पीर, फकीर सभी को आशीर्वाद देते हैं। 
विज्ञापन


शाह सतनाम धाम में पंजाब की साध संगत की ओर से लगाए गए भंडारे और सत्संग पर पंजाब के राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हुई थीं, क्योंकि पंजाब के लोगों के समक्ष डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां से आशीर्वाद लेने का दूर तक संदेश जाता है।
विज्ञापन


सत्संग के दौरान यूपी और पंजाब चुनाव के मद्देनजर किसी एक पार्टी को समर्थन दिए जाने के सवाल पर डेरा प्रमुख ने कहा कि वे और डेरा किसी पार्टी को समर्थन नहीं करते, लेकिन उस राज्य की साध-संगत अपने स्तर पर किसी एक पार्टी को चुनती है, जो साध-संगत की बात को सुनती है और बुरे कार्यों पर लगाम कसने का शपथ पत्र साध-संगत को देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक विंग रही सक्रिय

Dera sacha sauda gurmeet ram rahim, punjab assembly elections
गुरमीत राम रहीम
डेरा सच्चा सौदा की राजनीतिक विंग के चेयरमैन राम सिंह का कहना है कि डेरा धर्म या जाति के नाम पर किसी का समर्थन नहीं करता। हर विधानसभा क्षेत्र में साध संगत के पदाधिकारी साध संगत से उम्मीदावारों के बारे में राय ले रहे हैं, बाद में राजनीतिक विंग की बैठक में चर्चा की जाएगी, साध संगत को जो अच्छा लगेगा, वहां जाएगी।

इन उम्मीदवारों ने लिया आशीर्वाद 
सत्संग के दौरान संचालक ने उद्घोषणा की कि सत्संग में पंजाब से विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार आए हैं, जो सत्संग सुन रहे हैं और आशीर्वाद लेना चाहते हैं। संचालक ने उनके नाम की घोषणा की तो सभी अपने स्थान पर खड़े हो गए और उन्होंने डेरा प्रमुख से आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने वालों में दिड़बा विधानसभा सभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार गुलजारी सिंह, शिरोमणि अकाली दल के बल्लुआना से उम्मीदवार प्रकाश सिंह भाटी, शिरोमणि अकाली दल के बठिंडा शहरी क्षेत्र से उम्मीदवार सरूप चंद सिंगला, तलवंडी साबो से कांग्रेस के उम्मीदवार खुश राज सिंह, संगरूर से कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंद्र सिंह सिंगला, सरदूलगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार अजीत इंद्रजीत सिंह मोफर सहित 45 उम्मीदवार मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed