फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera premi demands arrest of murder accused

डेरा प्रेमी बोले- आरोपियों की गिरफ्तार तक जाम नहीं हटाएंगे, प्रदर्शन पर टिकी सुरक्षा एजेंसियों की निगाहें

Sun, 22 Nov 2020 05:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Nov 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Dera premi demands arrest of murder accused
बठिंडा में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर जाम लगाकर बैठे डेराप्रेमी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा के रामपुरा क्षेत्र के कस्बा भगता भाईका में हुई डेरा प्रेमी मनोहर लाल की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से डेरा समर्थकों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। डेरा प्रेमियों की तरफ से शनिवार दोपहर से बाजाखाना-बरनाला हाईवे पर लगाया जाम रविवार को भी जारी रहा। चंडीगढ़ में बैठे आला पुलिस अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां लगातार मामले पर नजरें टिकाए हैं। वहीं मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।  
विज्ञापन


डेरा प्रेमियों का कहना है कि डेरा समर्थकों पर बेअदबी करने का दाग लगा दिया गया। डेरा समर्थक ऐसा करने का सोच भी नहीं सकते हैं। गुरदेव सिंह ने बताया कि बेअदबी मामले में नामजद डेरा समर्थक अपनी पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने के लिए भी राजी हैं। इसके बाद टेस्ट नहीं कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार डेरा समर्थकों से बात कर जाम हटवाने की कोशिश में लगे हैं। 
विज्ञापन



डेरा समर्थकों ने रविवार सुबह की शुरुआत डेरा सिरसा से जुड़े भजन गाकर की। पंजाब से डेरा सिरसा की 45 सदस्य कमेटी के मुखी हरचरण सिंह ने कहा कि पुलिस मनोहर लाल की हत्या के आरोपियों को पकड़ कर पूरे मामले की असलियत को सामने लाए। मृतक डेरा प्रेमी के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, वह पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरा समर्थक गुरदेव सिंह ने बताया कि रविवार को बात करने के लिए रामपुरा फूल के एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह पहुंचे थे। डेरा समर्थकों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मामले की पूरी असलियत सामने नहीं आती और आरोपी नहीं पकड़े जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। 


भगता भाईका में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो मोटर साइकिल सवार युवकों ने दुकान में बैठे डेरा प्रेमी मनोहर लाल (55) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक डेरा प्रेमी के बेटे जिम्मी अरोड़ा का नाम बेअदबी मामलों में आ चुका है। बेअदबी मामलों की जांच कर रही एसआईटी ने जिम्मी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed