फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera followers agree to cremate bodies, 2 govt jobs offered

आश्वासन पर माने डेरा प्रेमी, पिता-पुत्र का किया अंतिम संस्कार

Thu, 02 Mar 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Thu, 02 Mar 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Dera followers agree to cremate bodies, 2 govt jobs offered
आश्वासन पर माने डेरा प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
अहमदगढ़ में 25 फरवरी की शाम नामचर्चा घर में अज्ञात हमलावरों की गोलियों के शिकार हुए डेरा प्रेमी पिता-पुत्र का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में हजारों डेरा प्रेमी शामिल हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले नामचर्चा घर से दोनों पिता-पुत्र के पार्थिव शरीर को फूलों वाली गाड़ियां में ले जाया गया। हजारों की संख्या में लंबे काफिले ने शांत प्रदर्शन किया। काफिले में मौजूद डेरा प्रेमियों ने हाथों में हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिखे बैनर पकड़े थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीजीपी (क्राइम) हरदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब पुलिस को मृतकों के परिवार से पूरी हमदर्दी है। उन्होंने डेरा प्रेमियों को आश्वासन दिलाया कि सतपाल और रमेश के कातिलों को पुलिस पांच दिन के भीतर गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने एलान किया कि पंजाब पुलिस मृतकों के दोनों परिवारों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा देगी और एक-एक सदस्य को पंजाब पुलिस में सरकारी नौकरी दी जाएगी। मृतक रमेश की छोटी बच्ची दीया के नाम पर पांच लाख रुपये की एफडी के अलावा उसकी सारी शिक्षा और उसकी आंख के इलाज तक का खर्च पंजाब पुलिस उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बच्ची की शिक्षा और इलाज का खर्च उठाएगी पुलिस: डीजीपी

Dera followers agree to cremate bodies, 2 govt jobs offered
दोनों परिवारों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के भरोसे बाद प्रेमियों ने उठाया धरना
पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने डेरा प्रेमियों को इंसाफ देने के दिए भरोसे के बाद डेरा प्रेमियों ने लुधियाना-मालेरकोटला मुख्य मार्ग पर लगाए धरने को उठाने का फैसला किया।

डेरा सच्चा सौदा के राजनीतिक विंग के सदस्य रामकरन, महिंदरपाल बिट्टू, हरिंदर मंगवाल ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कातिलों को पांच दिनों में गिरफ्तार करने का भरोसा दिया गया है। फिलहाल धरना उठाया लिया गया है, लेकिन यदि गिरफ्तारी में देरी होती दिखाई दी तो डेरा प्रेमी संघर्ष के लिए दोबारा तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed