फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera chairperson Vipassana Insan reaches Panchkula police station

हनीप्रीत और सुखदीप कौर को अंबाला जेल भेजा, 23 अक्टूबर को होगी पेशी

Sat, 14 Oct 2017 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Sat, 14 Oct 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Dera chairperson Vipassana Insan reaches Panchkula police station
हनीप्रीत - फोटो : SELF

शुक्रवार को रिमांड खत्म होने के बाद पंचकूला पुलिस हनीप्रीत और सुखदीप कौर को लेकर कोर्ट पहुंची। यहां पंचकूला जिला अदालत ने हनीप्रीत इंसां और सुखदीप कौर को 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत के लिए अंबाला जेल भेज दिया। पुलिस ने पंचकूला जिला अदालत को हनीप्रीत इंसां के पास से एक मोबाइल फोन मिलने की सूचना दी। साथ ही पुलिस ने बताया कि अभी लैपटॉप की रिकवरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मिली जानकारी के अनुसार विपासना से अभी पूछताछ चल रही है। बता दें हनीप्रीत का रिमांड खत्म होने से पहले पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत और डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन विपासना को आमने सामने बिठाकर 4 घंटे तक पूछताछ की है। आज से पहले विपासना को पंचकूला पुलिस ने दो बार बुलाया था लेकिन वह नहीं आईं थीं।



बार-बार पुलिस की ओर से जारी नोटिस के बावजूद विपासना क्यों न पहुंची, इन सवालों की गुत्थी पूछताछ के दौरान सुलझने की उम्मीद है। डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद 25 अगस्त को हनप्रीत रोहतक के सुनारिया जेल और अगली सुबह सिरसा डेरा पहुंची। आखिरकार डेरा में ऐसा क्या था, जिसके मद्देेनजर पंचकूला के बाद सीधे हनीप्रीत ने डेरा का रुख किया।

वहां कौन कौन से सुबूत छोड़े गए और विपासना-हनीप्रीत के बीच हुई बातचीत से दंगे की साजिश के संबंध में कुछ और बड़े खुलासा होने की उम्मीद की जा रही है। चूंकि डेरा सच्चा सौदा सिरसा में है, इसलिए चेयरपर्सन होने के नाते भी विपासना से पूछताछ में तमाम पहलुओं पर सवाल किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed