{"_id":"61994b6560eb87789b0ab942","slug":"deputy-cm-sukhjinder-singh-randhawa-demands-pm-modi-to-give-compensation-to-families-of-700-farmers-who-lost-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी से जान गंवाने वाले 700 किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पीएम मोदी से जान गंवाने वाले 700 किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की
Sun, 21 Nov 2021 01:01 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:01 AM IST
सार
पीएम मोदी के एलान के बाद भी किसानों ने आंदोलन खत्म नहीं किया है। किसानों का कहना है कि संसद में तीनों कानून रद्द होने के बाद फैसला किया जाएगा कि आंदोलन जारी रहेगा या किसानों की लंबित मांगों का फैसला केंद्र द्वारा गठित की जाने वाली कमेटी पर छोड़ दिया जाए। इस बीच पंजाब के डिप्टी सीएम ने जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग उठा दी है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसान संघर्ष के दौरान शहीद हुए 700 आंदोलनकारी किसानों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग की। रंधावा ने कहा कि आंदोलन के चलते पंजाब को जो नुकसान हुआ है, उसके लिए केंद्र सरकार विशेष पैकेज जारी करे।
विज्ञापन
रंधावा ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर यह मुद्दा उठाते हुए लिखा- प्रधानमंत्री को किसानों का हाथ थामना चाहिए। अगर देश के अन्न उत्पादक जीवित रहेंगे तो सरकार और उद्योग भी बचे रहेंगे। प्रधानमंत्री शहीद होने वाले 700 किसानों के परिजनों को मुआवजा दें। साथ ही राज्यों को हुए नुकसान के लिए पैकेज की घोषणा भी की जाए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने दिल्ली बार्डर पर बीते एक साल से आंदोलन कर रहे किसानों में 700 किसानों-मजदूरों के विभिन्न कारणों से शहीद होने पर उनके परिजनों को 50-50 लाख मुआवजा राशि और परिवार के एक बालिग व पात्र सदस्य को सरकारी नौकरी दी है। इसके साथ ही लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के पुत्र द्वारा वाहन से कुचलकर मारे गए किसानों के परिजनों को भी पंजाब सरकार ने आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों विवादित कृषि कानून रद्द करने का एलान किया। इसके बाद से किसान संगठनों ने एमएसपी समेत कई अन्य लंबित मांगें भी केंद्र सरकार के समक्ष रखते हुए आंदोलन जारी रखने की घोषणा कर दी है। वहीं शुक्रवार शाम और शनिवार को भी दिल्ली बार्डर से कई किसान अपने परिजनों से मिलने पंजाब में अपने घरों को लौटे।