फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deputy CM Dushyant Chautala Addressed a rally at Julana

जुलाना को बनाया जाएगा उपमंडल, जलभराव की समस्या होगी दूरः डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Sun, 16 Feb 2020 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद ( हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dushyant Chautala Addressed a rally at Julana
जुलाना में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की रैली। - फोटो : अमर उजाला

जुलाना को उपमंडल बनाने की घोषणा करने के साथ जुलाना में एसडीएम कार्यालय बनाने की उपमुख्यमंत्री ने बात कही। उपमुख्यमंत्री जुलाना में आयोजित जुलाना विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जुलाना क्षेत्र के लिए अभिशाप बनी जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा। गौरतलब है कि हर साल जुलाना क्षेत्र में करीब पांच हजार एकड़ भूमि में जलभराव के चलते बिजाई नहीं हो पाती। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाना विधानसभा क्षेत्र के जिस गांव में पीने के पानी की समस्या है, उसको पाइप लाइन से जोड़कर पानी की समस्या को दूरा किया जाएगा। जुलाना के लिए विधानसभा के बजट सत्र में कोई भी एक बड़ा तोहफा दिया जाएगा। जुलाना हलके के छोटे गांवों को 20 लाख रुपये और बड़े गांवों को 35 लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी। 
विज्ञापन


इससे हलके में विकास क्रांति आएगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर राज्य मंत्री अनूप धानक, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक, विधायक अमरजीत ढांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, जेजेपी से जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, प्रधान प्रताप लाठर, सिवाहा गांव के सरपंच वेदपाल, रमेश ढिगाणा, नंदलाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकारी नहीं बैठे तो होगी कार्रवाई
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हर महीने के पहले मंगलवार को लोगों की सुविधा के मुताबिक पटवारखाना से लेकर एसडीएम कार्यालय में अधिकारी मौजूद रहेंगे। अगर उस दिन अधिकारी मौजूद नहीं मिले तो उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। 

तीन महीने पुरानी पार्टी को दिए दस विधायक

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तीन महीने की पार्टी द्वारा 10 विधायकों को बनाना अपने आप में बड़ी सफलता है। यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत से मिली है। 

निजी क्षेत्र में हरियाणा के युवाओं को मिलेगी 75 प्रतिशत नौकरियां 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब निजी क्षेत्र की कंपनियों में हरियाणा के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां दी जाएंगी। आगामी विधानसभा के सत्र में इस बिल को पास करवाकर इसे कानून बनाने का काम किया जाएगा। 

हरियाणा को किया जाएगा रेलवे फाटक मुक्त: उपमुख्यमंत्री
अगले बजट तक हरियाणा को रेलवे फाटक मुक्त किया जाएगा। दिल्ली से लेकर जाखल, दिल्ली से लेकर महेंद्रगढ़, दिल्ली से लेकर सिरसा के अलावा पूरे हरियाणा में किसी भी रेलवे लाइन पर फाटक को नहीं रहने दिया जाएगा। फाटक की जगह फ्लाईओवर या अंडरपास बनाए जाएंगे। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही। रैली के दौरान विधायक ढांडा ने उपमुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर जुलाना में रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की तो दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जुलाना ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा को रेलवे फाटक मुक्त किया जाएगा। 

लापता बेटे की तलाश की फरियाद लेकर पहुंची महिला को दुष्यंत से नहीं मिलने दिया
जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लापता बेटे को तलाश करने की गुहार लगाने पहुंची महिला को मिलने नहीं दिया गया। उपमुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने शिकायत को लेकर मंच तक पहुंचा दिया मगर महिला को मिलने नहीं दिया। इससे महिला को बैरंग लौटना पड़ा। 

गौरतलब है कि शादीपुर के वार्ड नंबर आठ निवासी संदीप 18 जनवरी को लापता हो गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि वह इस मामले में कई बार पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुके हैं लेकिन पुलिस इस मामले में ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नही की जा रही जबकि संदीप गाड़ी सहित लापता हुआ है। मामले की जांच के लिए परिजन परिवेदना समिति की बैठक में पहुंचे श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक से भी मिल चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस संदीप का कोई भी सुराग लगाने में नाकाम रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed