फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   depty sm sukhbir badal announced depty cm candidate of akali dal for election 2017

सुखबीर बादल ने की डिप्टी CM पद का उम्मीदवार की घोषणा, जानिए कौन?

Mon, 30 Jan 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Mon, 30 Jan 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
depty sm sukhbir badal announced depty cm candidate of akali dal for election 2017
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल
सुखबीर बादल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 के लिए पार्टी के डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भाजपा उम्मीदवार अरुण नारंग के लिए प्रचार करने के लिए अबोहर पहुंचे उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आप नारंग को विधायक बनाओ, मैं आपको उपमुख्यमंत्री तोहफे में दूंगा। गोशाला रोड पर आयोजित चुनावी जनसभा में सुखबीर ने कहा कि वे अगले ढाई साल में अबोहर को बठिंडा जैसा सुंदर शहर बना देंगे।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि पंजाब से लेकर केंद्र तक शीर्ष की राजनीति करने वाले जाखड़ परिवार के शहर अबोहर के लोग आज भी शुद्ध पेयजल और सीवरेज जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। सुखबीर ने अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानियों का समर्थक बताते हुए कहा कि केजरीवाल मोगा में खालिस्तान कमांडो फोर्स के कमांडर के घर रात्रि विश्राम करते हैं जिन्होंने खालिस्तान का नारा देते हुए पंजाब की अमन शांति को भंग करने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


वहीं गिद्दड़बाहा की घास मंडी में प्रचार करने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मतदाताओं पर इमोशनल कार्ड फेंकते हुए कहा कि अपने-अपने होते हैं और पराये-पराये। बादल परिवार लोगों का अपना परिवार है। जबकि कैप्टन और केजरीवाल तो पराये हैं। मुख्यमंत्री बादल जितना प्यार मुक्तसर जिले से करते हैं उतना कैप्टन और केजरीवाल कभी नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed