फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Depty CM Sukhbir Badal Order to Close Zirakpur Lottery Bazar

बंद होगा जीरकपुर का लॉटरी बाजार

Sun, 15 Jun 2014 02:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी Updated Sun, 15 Jun 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
Depty CM Sukhbir Badal Order to Close Zirakpur Lottery Bazar

डिप्टी सीएम ने एसएसपी को जीरकपुर में सरकारी लाटरी बाजार की आड़ में चल रही सट्टेबाजी के धंधे को एक सप्ताह में कार्रवाई कर बंद करने के आदेश दिए हैं। इस मामले को लेकर कुछ लोगों का प्रतििनिध मंडल डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मिले थे।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम से मिलने के बाद शिकायतकर्ताओं ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि लाटरी बाजार में सट्टा चला रहे दुकानदारों से उनकी जान का खतरा है। उन्होंने इसकी शिकायत एसपी(डी) मोहाली जीएस ग्रेवाल को देकर पुलिस सुरक्षा एवं आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शिकायत करने वाले राजकुमार पंचकूला, बाज सिंह गांव फतेहपुर, डेराबस्सी तथा लखविंदर सिंह निवासी गांव बेहड़ा ने बताया कि जीरकपुर में चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग के दोनों ओर करीब 50 के करीब तथा बलटाना, हरमिलाप नगर में आधा दर्जन के करीब लाटरी की दुकानें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इन दुकानों में सरकारी लाटरी की आड़ में गैर कानूनी तरीके से सट्टा चल रहा है। इस बारे में कई बार पुलिस अधिकारियों को शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन यहां चल रहे करोड़ों रुपये के गैर कानूनी धंधे को बंद नहीं उठाया।

उन्होंने बताया कि बीते बुधवार को वह चंडीगढ़ में अकाली दल के दफ्तर में डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मिले। उन्हें इस बारे में पूरी जानकारी दी। डिप्टी सीएम ने एसएसपी को एक हफ्ते में ठोस कार्रवाई करने की हिदायत दी। शिकायतकर्ताओं ने पत्रकारों को एक वीडियो सीडी पेश दिखाई, जिसमें जीरकपुर बाजार में चल रहे सट्टे के धंधे को दिखाया गया है।

लाटरी बाजार के दुकानदार नंद किशोर रिंकू ने बताया कि बाजार में कोई भी गैर कानूनी काम नहीं चल रहा है, बल्कि सरकार की ओर से मानता प्राप्त लाटरी लगवाई जाती है।
 
शिकायतकर्ता राजकुमार के आरोपों के बारे में उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले वह जीरकपुर बाजार में लाटरी का काम करता था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी (डी) जीएस ग्रेवाल ने कहा कि एसएसपी की हिदायत पर कई दिनों से बाजार पर नजर रखी जा रही है।


लाटरी बाजार में पहले भी गैर कानूनी तरीके से सट्टा चलने की शिकायतें मिल चुकी हैं। पूरे गिरोह को काबू करने के लिए बाजार के निकट गुप्त विभागों की टीमें सरगर्म हैं। शिकायतकर्ता ने जान से खतरा होने के बारे में उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed