फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deployment of specialist doctors at PM Abhiyam centers, relief to patients

Chandigarh News: पीएम अभिम केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, मरीजों को राहत

Tue, 30 Jul 2024 05:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Deployment of specialist doctors at PM Abhiyam centers, relief to patients
चंडीगढ़। पीएम-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के अंतर्गत शहर में संचालित केंद्रों में निजी डॉक्टरों की तैनाती की जाने लगी है। इन विशेषज्ञों में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सर्जन, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, मनोचिकित्सक और ऐसे ही अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। इससे केंद्रों के आसपास के लोगों को राहत मिलने लगी है। उम्मीद है कि जल्द अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर भी ओपीडी में उपलब्ध होने लगेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग इन डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति नहीं कर रहा है बल्कि दो घंटे की ओपीडी के लिए दो हजार रुपये भुगतान करेगा।
विज्ञापन

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग इन डॉक्टराें की उपलब्धता बड़े केंद्रों पर कर रहा है। जिन छोटे केंद्रों पर जगह की कमी परेशानी का कारण बनी हुई है, वहां के डॉक्टर को आसपास के बड़े केंद्र से संबद्ध किया जा रहा है ताकि दोनों केंद्रों की आबादी उसका लाभ प्राप्त कर सके। बता दें कि चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए विभाग की ओर से बनाई नई योजना के अंतर्गत विशेषज्ञ तैनात किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना के तहत दो घंटे के लिए 2000 रुपये का भुगतान कर निजी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके अंतर्गत तैनात होने वाले डॉक्टर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रतिदिन दो स्लॉट में काम कर सकेंगे। सुबह 9 से 11 बजे और 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक दो स्लॉट खुले रहेंगे। एक विशेषज्ञ अलग-अलग अस्पतालों में दो स्लॉट में भी काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed