फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dense fog in Punjab, likely to rain in coming days 

कोहरे और शीतलहर से ठिठुरा पंजाब, अगले 48 घंटे में हो सकती है हल्की बारिश 

Sat, 26 Dec 2020 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Dec 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
Dense fog in Punjab, likely to rain in coming days 
लुधियाना में शनिवार को घना कोहरा रहा। - फोटो : ANI

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार को भी पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दृश्यता काफी कम रही। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी पंजाब के कई क्षेत्रों में दृश्यता  बेहद कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अमृतसर, पटियाला और लुधियाना में महज 25 मीटर तक ही दिखाई दिया, जिसके चलते वाहनों का आवागमन बड़े पैमाने पर प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर से कोहरे का असर और ज्यादा बढ़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे 27 और 28 दिसंबर को बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी के साथ बारिश भी होगी। उसके बाद दिन के तापमान में फिर से कमी आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में भयानक शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। साथ ही स्थानीय प्रशासन को इससे निपटने के उपाय किए जाने की सलाह दी है। पंजाब, हरियाणा में 26 दिसंबर से शीतलहर का प्रकोप चरम पर होगा। 


मौसम विभाग ने 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed