{"_id":"63ac9173e542d202af6ed12f","slug":"dense-fog-cover-in-many-parts-of-punjab-and-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई, बठिंडा में एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई, बठिंडा में एक डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
Thu, 29 Dec 2022 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 12:42 AM IST
सार
पंजाब बठिंडा में 1 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया। कड़ाके की ठंड जारी है, धुंध के चलते विजिबिलिटी कम हुई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाई रही।
विज्ञापन
छाया कोहरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में ठंड का कहर जारी है। बुधवार को बेशक चंडीगढ़ में दोपहर को धूप खिली, लेकिन पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में धुंध छाई रही। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में बुधवार को बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस आंका गया। इसकी वजह से विजिबिलिटी लगभग शून्य रही।
विज्ञापन
इसी तरह अमृतसर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8, 7.1, 3.5 और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा के नारनौल में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ ठंड का अनुभव हुआ। राज्य के अन्य स्थानों में अंबाला का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि हिसार का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7, 8.2, 4.3 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन