फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dengue, Dengue in chandigarh, Dengue patient increasing, 8 new case of Dengue

चंडीगढ़ में डेंगू ने पसारे पांव, 8 नए केस आए सामने, ऐसे करें बचाव

Sun, 28 Aug 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
Dengue, Dengue in chandigarh, Dengue patient increasing, 8 new case of Dengue
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
चंडीगढ़ में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। आठ नए केसों की पुष्टि हुई है। इसे मिला कर अब डेंगू के कुल 18 केस हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है जिस तरह से मौसम में बदलाव आ रहा है, उससे केस बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। चंडीगढ़ में अब तक पीजीआई से चार, पीयू से एक, 41 से दो, दड़वा से दो, मलोया से दो, मनीमाजरा से एक, किशनगढ़ से एक, सेक्टर 52 से एक, सेक्टर 45 से एक व बाकी अन्य जगहों से आए हैं।
विज्ञापन


तीन महीने में 1784 घरों को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने जानकारी दी है कि तीन महीने में 1784 घरों को नोटिस जारी किया जा चुका है। ये नोटिस उन घरों को दिए गए हैं, जहां पर पानी जमा था। इसके अलावा 24 से ज्यादा चालान काटे जा चुके हैं। मलेरिया विभाग ने शुरू से ही पानी जमा करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें डेंगू से बचाव

Dengue, Dengue in chandigarh, Dengue patient increasing, 8 new case of Dengue
Dengue - फोटो : Amar ujala
1. अपने घरों के आसपास पानी न जमा होने दें।
2. कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार अवश्य निकालें व रगड़ कर साफ करें।
3. घरों की छतों पर बेकार बर्तन, टिन, टायर, घड़े, टूटे हुए गमले व ड्रम न फेंकें।
4. छत पर बनी पानी की टंकी का ढक्कन बंद कर रखें।
5.जमीन के अंदर पानी की हौदी को हर हफ्ते साफ करें व हमेशा ढक कर रखें।
6. घर में रखे गमलों, बोतलों में लगाए गए पौधों के पानी को सप्ताह में एक बार बदलें।
7. बुखार आने पर तुरंत निकट की डिस्पेंसरी या अस्पताल में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed